Haryana Sports News: राज्य स्तरीय स्कूल नेटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी की बेटियों का जलवा

On: August 23, 2026 3:34 PM
Follow Us:
रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल नेटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान रेवाड़ी की बेटियों ने अपने शानदार खेल के बदौलत इतिहास रच दिया है।

Haryana Sports News:  रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल नेटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान रेवाड़ी की बेटियों ने अपने शानदार खेल के बदौलत इतिहास रच दिया है।

बता दे कि इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन संपन्न हुए बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबलों में रेवाड़ी की टीमों ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयु वर्ग में राज्य स्तरीय खिताब (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया।

उल्लेखनीय है कि रेवाड़ी की बेटियों ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए लगातार चौथे साल इस प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

बालिका वर्ग का अंतिम परिणाम:

  • अंडर-14 (U-14): रेवाड़ी प्रथम (विजेता), झज्जर द्वितीय (उपविजेता) और सोनीपत तृतीय
  • अंडर-17 (U-17): रेवाड़ी प्रथम (विजेता) और फतेहाबाद द्वितीय (उपविजेता) रहा।
  • अंडर-19 (U-19): रेवाड़ी प्रथम (विजेता) और फतेहाबाद द्वितीय (उपविजेता) रहा।

उमस भरी गर्मी के बावजूद बालकों में दिखा जबरदस्त उत्साह: बता दे इस बार रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल नेटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान रेवाडी ही रही। बालिका वर्ग के मुकाबले संपन्न होने के बाद बालक वर्ग की स्पर्धाएं शनिवार देर शाम शुरू हुईं, जो रविवार को भी दिनभर जारी रहीं।

रविवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों के जोश और जज्बे में कोई कमी नजर नहीं आई। विभिन्न जिलों से बालकों की टीमों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। जैसे-जैसे जिला स्तरीय टीमें मैदान में पहुंचीं, उनके मुकाबले तुरंत शुरू कराए गए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार देर शाम खेला जाएगा।

शनिवार को  किया था शुभारंभ’ बता दे 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल नेटबॉल प्रतियोगिता इस बार हिंदू हाईस्कूल में खेली जा रही है। प्रदेश भर से करीब 1500 से ज्यादा ख्लिाडियो ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में लडकियो की प्रतियोगिता का समापन हो गया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर