रेवाड़ी में ठगी: पुलिसकर्मी के बेटे का ATM कार्ड बदलकर 96 हजार रुपये पार, धारूहेड़ा चुंगी की घटना

On: September 11, 2026 4:50 PM
Follow Us:
ATM
ATM

रेवाड़ी में ठगी : Best24News Desk: बार बार लोगो को जागरूक करने के बावजूद लोग शातिरों के चुंगल मेंं फस ही जाते है। रेवाड़र शहर में धारूहेड़ा चुंगी के पास स्थित एक एटीएम बूथ पर शातिरो ने हरियाणा पुलिस के एक जवान के बेटे को झांसे में ले लिया तथा उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 96,000 रुपये निकाल लिाए । जब उसके मोबाइन पर मैसेस आया तो उसी ठगी का पता चला।

झांसा देकर बदला एटीएम कार्ड

बता दे कि रेवाड़ी के पूर्ण नगर की रहने वाली सरिता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं । 24 जुलाई की दोपहर उनका बेटा धारूहेड़ा चुंगी पर पेट्रोल पंप के पास स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था। उसने बताया कि एटीएम के अंदर पहले से एक अज्ञात युवक खड़ा था। जैसे ही बच्चे ने मशीन से पैसे निकालने की कोशिश की, आरोपी ने कहा कि यह मशीन खराब है । दूसरी पर ट्राइ करों।

फोन पर मैसेज आते ही उड़े होश

जब उसके बेटे एटीएम मशीन में कार्ड लगाकर 20 हजार रुपये निकालने की कमांड दी, तो आरोपी ने कहा कि एक साथ इतने पैसे नहीं निकलेंगे। इसी बातचीत के दौरान शातिर ठग ने बड़ी असली एटीएम कार्ड बदल लिया तथा वहां से गायब हो गया। पैसे नहीं निकलने पर वह घर आ गया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से कुल 96,000 रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी।

पुलिस कर रही है CCTV फुटेज की जांच
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सरिता देवी की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि एटीएम बूथ और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि शातिर को काबू किया जा सके।

  • रेवाड़ी की अपील: ATM में बरतें यह सावधानी
  • किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड न दें
  • पैसे निकालते समय अपना PIN कोड हमेशा हाथ से ढककर ही दर्ज करें।
  • एटीएम के अंदर किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें।
  • अगर कोई शक हो तो पुलिस को सूचना दें

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now