कारगिल विजय दिवस: रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों के लिए ‘राष्ट्रीय आयोग’ पर पुस्तक का लोकार्पण

On: July 26, 2026 5:05 PM
Follow Us:
कारगिल विजय दिवस: रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों के लिए 'राष्ट्रीय आयोग' पर पुस्तक का लोकार्पण

गुरुग्राम: कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुग्राम के प्रसिद्ध रेजांगला युद्ध स्मारक (Rezang La War Memorial) पर भव्य और भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मार्टियर्स फाउंडेशन (Martyrs Foundation) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर देश के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए पुस्तक का विमोचन

समारोह के दौरान वरिष्ठ सैन्य इतिहासकार एवं पूर्व जनरल सर्विस अधिकारी डॉ. टी. सी. राव द्वारा लिखित पुस्तक “Nation’s Unfinished Responsibility: Formation of National Commission for Ex-Servicemen Welfare” का औपचारिक लोकार्पण किया गया। बता दे कि इस पुस्तक में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए केंद्र स्तर पर एक स्वतंत्र ‘राष्ट्रीय आयोग’ तथा प्रत्येक राज्य में उसकी शाखा गठित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

डॉ. टी. सी. राव की अपील: डॉ. राव ने उपस्थित पूर्व अधिकारियों से अपील की कि वे पूर्व सैनिकों के अधिकारों और कल्याण आयोग की स्थापना के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर अभियान चलाएं।

रेजांगला स्मारक का होगा सुंदर सौंदर्यीकरण

मुख्य अतिथि विधायक मुकेश शर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराने के बाद वीरों को नमन करते हुए कहा कि, “सैनिकों के अदम्य साहस और सीमा पर मुस्तैदी के कारण ही देशवासी चैन की नींद सो पाते हैं।”
उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम (MCG) द्वारा मार्टियर्स फाउंडेशन की इच्छा के अनुसार रेजांगला युद्ध स्मारक का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, ताकि यह स्थल युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बने।

कार्यक्रम में ब्रिगेडियर ओ. पी. यादव (युद्ध सेवा मेडल) ने कारगिल युद्ध के कठिन सैन्य अभियानों और बर्फ़ीली चोटियों पर भारतीय सेना के शौर्य की गौरवगाथा साझा की। समारोह में देश की रक्षा में योगदान देने वाले कई प्रमुख परिवारों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया:

हाल ही में वीरगति को प्राप्त हुए स्क्वाड्रन लीडर आशीष वशिष्ठ के पिता और शहीद कैप्टन उमंग भारद्वाज (शौर्य चक्र) के पिता कर्नल भारद्वाज का विशेष सम्मान किया गया।पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए विंग कमांडर पांडेय और मेजर जनरल सुनील मेहरोत्रा (पालम विहार) को सम्मानित किया गया।

कर्नल अनिल जाखड़ ने 26/11 मुंबई ताज होटल हमले में NSG कमांडो ऑपरेशन का नेतृत्व किया था।कर्नल महावीर यादव (पुत्र कर्नल कुलदीप यादव), कर्नल डी. पी. एस. राघव (दोनों पुत्र सेना में कर्नल), और सूबेदार जे. सी. यादव (पुत्र कर्नल सुरेंद्र यादव)। जिनकी सुपुत्री भारतीय वायु सेना (IAF) में सेवाएं दे रही हैं।

 

कार्यक्रम का सांस्कृतिक आकर्षण पाथ ऑफ म्यूजिक कॉलेज के विद्यार्थियों की देशभक्ति प्रस्तुति रही, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। समारोह में ब्रिगेडियर, कर्नल, कमांडर स्तर के दर्जनों पूर्व सैन्य अधिकारी, पार्षद प्रदीप पदम और गुरुग्राम के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

बावल में मुख्यमंत्री अंत्योदय मेला आयोजित: विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने किया शुभारंभ, 800 से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण

बावल में मुख्यमंत्री अंत्योदय मेला आयोजित: विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने किया शुभारंभ, 800 से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण

"कैनन इण्डिया" के सहयोग से ह्युमाना पीपुल टू पीपुल इण्डिया संस्था द्वारा संचालित अडॉप्ट ए विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत नंदरामपुर बास स्थित हेल्थ सेंटर परिसर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।

धारूहेड़ा: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर में 101 मरीजों की करवाई जांच

हरियाणा में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार

हरियाणा में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार, 3 दिनों तक उमस करेगी परेशान, जाने ताजा वेदर अपडेट

Haryana News

रेवाड़ी में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के 455 पदों पर निकली भर्ती: ADC राहुल मोदी ने दी जानकारी, जानें आवेदन का तरीका और डायरेक्ट लिंक

Haryana Voter List Revision 2026 Draft list to be released on July 31

हरियाणा वोटर लिस्ट पुनरीक्षण-2026: 31 जुलाई को जारी होगी ड्राफ्ट सूची, रेवाड़ी में 86.85% फॉर्म हुए डिजिटाइज्ड – DC अभिषेक मीणा

धारूहेड़ा: राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक संरक्षक कप्तान सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक संपन्न, सामाजिक विकास एवं संगठन सशक्तिकरण पर हुई विस्तृत चर्चा