धारूहेड़ा: दक्षिण हरियाणा विद्युत निगम की ओर से मरमत कार्य जोरो पर है। इसी क्रम में जडथल सब स्टेशन पर रविवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। मरम्मत कार्य के चलते रविवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति Power cut बाधित रहेगी।
निगम के एसडीओ रजत प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बिजली को लेकर लोगो को परेशानी नही उठानी पडे, इसके लिए मरम्मत कार्य जारी है। जडथल सब स्टेशन पर इसी रविवार को सुबह 8 से 11 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा।
इस गांवो की बिजली रहेगी बाधित: जेई विनोद कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते रविवार को अनंतराज फीडर, जनरल इंडस्ट्री व निखरी फीडर व जथडल सब स्टेशन व हाईवे के साथ लगे गांवो की बिजली बाधित रहेगी। इसके एवज मे रात को अतिरिक्त् बिजली आपूर्ति की जाएगी।














