धारूहेड़ा के लोगों को बंदरों के आतंक से मिलगी मुक्ति, टीम ने चलाया अभियान

On: July 25, 2026 5:05 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: सेक्टर-6 के निवासियों को बंदरों के आतंक से मिली मुक्ति, नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर पकड़े बंदर

धारूहेड़ा: सेक्टर-6 में लंबे समय से बंदरों के आतंक से परेशान स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों को आखिरकार बड़ी राहत मिलने वाली है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत सेक्टर-6 से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

वार्ड 18 की पार्षद सुमित्रा मुकदम ने बताया कि धारूहेड़ा के सेक्टर-6 काफी व्यस्त और आवासीय क्षेत्र है। पिछले काफी समय से यहाँ बंदरों के झुंड ने लोगों का जीना दुभर कर रखा था। बंदर न केवल छतों व गलियों में आने-जाने वाले लोगों पर हमला कर रहे थे, बल्कि घरों के सामान को नुकसान पहुँचाना और बच्चों-बुजुर्गों को डराना आम बात हो गई थी।

छह माह में तीन को काटा: बदंरों का आंतक इस कदर था कि पिछले छह मे तीन लोगो को अपना शिकार बना चुके है। बता दे अक्सर ये बंदर झुंड में घूमते रहते है तथा छोटे बच्चो व महिलाओं पर हमला बोल देते है। अकेले सेक्टर छह में तीन महिलाओं का अपना शिकार बना चुकी है। इसी समस्या को लेकर वार्ड 2 के पार्षद डीके शर्मा ने कई बार नपा व डीएमसी को शिकायत की थी। क्योकि बदंर पकडने का टैंडर तो दिया हुआ था लेकिन पकडे नहीं जा रहे थें

जगह जगह लगाए पिंजरे: बंदर पकडने वाली टीम की ओर से सेक्टर छह में जगह पिंजरे लगाए गए है। बता दे आये दिन बंदरों के आंतक से सेक्टवासी परेशान थे। इ समस्या को गंभीरता से लेते हुए नपा की ओर विशेषज्ञ टीम की मदद से क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए। टीम ने पूरी मुस्तैदी के साथ अभियान चलाकर दर्जनों बंदरों को पकडा है।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now