गोहत्या बंदी व गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग: रेवाड़ी में इस दिन निकलेगा पैदल मार्च

On: July 24, 2026 5:25 PM
Follow Us:
गोहत्या बंदी व गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग: रेवाड़ी में इस दिन निकलेगा पैदल मार्च

धारूहेड़ा: नंदू गौशाला में गोभक्तों और सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का सम्मान दिलाने की मांग को लेकर रणनीति तैयार की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 27 जुलाई, सोमवार को राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र होगें गौभक्त

बता दे कि बैठक में यह निणर्य लिया कि 27 जुलाई सोमवार को दोपहर 12:00 बजे सभी गोभक्त, गौरक्षक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि महाराणा प्रताप चौक रेवाड़ी पर एकत्र होंगे। इसके बाद सभी सदस्य एकजुट होकर शांतिपूर्ण ढंग से पैदल मार्च निकालते हुए उपायुक्त (DC) कार्यालय पहुंचेंगे और उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपेंगे।’

Nandu gosala dharuhera

गोहत्या पर सख्त कानून और राष्ट्रमाता के सम्मान की मांग

आयोजकों और गोभक्तों का कहना है कि देश में गाय को पूजनीय माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर अवैध गोहत्या और तस्करी की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसलिए केंद्र व राज्य सरकार से मांग की जाएगी कि गोहत्या को पूरी तरह बंद कराने के लिए कड़े कानून बनाए जाएं । गौमाता को संवैधानिक रूप से ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा प्रदान किया जाए।

गौशाला में बैठक आयोजित कर सर्व सम्मति यह निर्णय लिया गया। गौकसी नही रूक रही है। रात को गोतस्कर बेसहारा गायों को उठा ले जाते है। अगर कोई उनका कोई पीछा करते है तो फायरिंग करते है।
राहित यादव, नंदू गौशाला प्रधान

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now