​भिवाड़ी शहर से इस गांव में शिफ्ट होगा ये टोल प्लाजा, हजारोंं वाहन चालकों को मिलेगी राहत

On: July 24, 2026 12:55 PM
Follow Us:
​भिवाड़ी शहर से इस गांव में शिफ्ट होगा ये टोल प्लाजा, हजारोंं वाहन चालकों को मिलेगी राहत

खिजूरीबास टोल प्लाजा: लंबे इतजार केा बाद भिवाड़ी के खिजूरीबास टोल प्लाजा को शहर से बाहर ​शिफ्ट करने की मांग अब सिर चढने वाली है। हाईकोर्ट ने भिवाड़ी के खिजूरीबास टोल प्लाजा को लेकर राजस्थान सरकार जमकर फटकार लगाई है। अदालत ने आदेश दिया है इस प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए अधिकतम चार महीने के भीतर पूरा किया जाए। हालांकि पिछले कई सालों से इसको लेकर केस चल रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नही की जा रही है।

 

89 किलोमीटर में तीन टोल प्लाजा

अलवर-भिवाड़ी 90 किलोमीटर लंबे मेगा हाईवे पर तीन टोल प्लाजा संचालित हैं। नई गाइडलाइन के अनुसार एक टोल से दूसरे टोल के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए। जबकि इस मार्ग पर पहला टोल भिवाड़ी के खिजूरीबास में, दूसरा करीब 29 किलोमीटर दूर तिजारा में और तीसरा लगभग 31 किलोमीटर दूर पापड़ी में स्थित है। ऐसे में भिवाड़ी से अलवर जाने वाले लोगों को एक ही सफर में केवल 90 किलोमीटर में तीन बार टोल शुल्क देना पड़ता है।

 

​भिवाड़ी शहर से इस गांव में शिफ्ट होगा ये टोल प्लाजा, हजारोंं वाहन चालकों को मिलेगी राहत
​भिवाड़ी शहर से इस गांव में शिफ्ट होगा ये टोल प्लाजा, हजारोंं वाहन चालकों को मिलेगी राहत

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने सुनाया फैसला

भिवाड़ी निवासी डॉ. अनिल कुमार सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। राजस्थान सरकार ने कोर्ट को बताया कि भूमि अधिग्रहण सहित टोल शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कई महीने बीत जाने के बाद भी टोल प्लाजा शिफ्ट नहीं होने पर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने इसे जल्द स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने राज्य सरकार से कहा है कि चार महीने के भीतर टोल प्लाजा स्थानांतरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।

हाई कोट राजस्थान ने चार महिने शिफ्ट करने के दिए आदेश

इसके बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निस्तारण कर दिया। मामले में राज्य सरकार, राजस्थान रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (RIDCOR) और नगर परिषद भिवाड़ी को पक्षकार बनाया गया था। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि सरकार इस प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए अधिकतम चार महीने के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का प्रयास करे। इस आदेश के बाद लंबे समय से टोल प्लाजा को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग कर रहे लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।

कस्बे के खिजूरीवास टोल प्लाजा को शहरी क्षेत्र से हटाकर मसीत गांव में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू होने से टपूकड़ा-खुशखेड़ा और कारोली-सलारपुर औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के आवासीय इलाकों और रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

टपूकड़ा-खुशखेड़ा और कारोली-सलारपुर औद्योगिक क्षेत्र एनसीआर के प्रमुख औद्योगिक कारीडोर में शामिल हैं। इन क्षेत्रों में होंडा, श्री सीमेंट, एसबीएफ इस्पात सहित कई बड़ी कंपनियों के प्लांट स्थापित हैं। यहां से दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में तैयार और कच्चे माल का नियमित आवागमन होता है। टोल प्लाजा के कारण भारी वाहनों को जाम में फंसना पड़ता था, जिससे लाजिस्टिक्स लागत बढ़ने के साथ समय की भी बर्बादी हो रही थी। उद्योग संगठनों, रियल एस्टेट कारोबारियों और स्थानीय निवासियों ने इस कदम को क्षेत्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

टोल शिफ्ट करने की मांग कई बार उठाई

भिवाड़ी के खिजूरीबास टोल प्लाजा को नगर परिषद सीमा से बाहर स्थानांतरित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। भिवाड़ी से टपूकड़ा तक औद्योगिक क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो चुका है। होंडा चौक से खुशखेड़ा, कारोली और सलारपुर जाने का यह प्रमुख मार्ग है। भिवाड़ी से टपूकड़ा तक कई आवासीय सोसायटियां भी विकसित हो चुकी हैं। बता दे कि इसको लेकर लोगों और उद्योगों से जुड़े कर्मचारियों को टोल के कारण अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। टोल प्लाजा को नगर परिषद सीमा से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की थी। अब मसीत गांव में टोल प्लाजा शिफ्ट करने की योजना के तहत प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू किए जाने से लोगों को उम्मीद है कि उनकी यह मांग जल्द पूरी होगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now