रेवाड़ी (Best24News)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन हरियाणा प्रदेश के आदेश पर रेवाड़ी की जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। संगठन के सिद्धांतों, संविधान और अनुशासन के विपरीत कार्य करने तथा महिला पदाधिकारी के सम्मान की उपेक्षा के गंभीर आरोपों के बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई है। हरियाणा प्रदेश सचिव अनीता देवी द्वारा इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं हुआ सुधार
बता दे कि भीम आर्मी रेवाड़ी जिला कार्यकारिणी द्वारा संगठन के मूल सिद्धांतों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा था। समीक्षा के दौरान विभिन्न स्तरों पर अनुशासनहीनता, महिला पदाधिकारी के सम्मान एवं गरिमा की उपेक्षा तथा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाई गई। बार बार चेतावनी के बावजूद वे नियमों के अनुसार कार्य नही कर रहे थे।
क्योकि संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समय-समय पर मौखिक और लिखित रूप से सुधार के पर्याप्त अवसर दिए गए थे। लेकिन बार-बार निर्देशों और चेतावनियों के बावजूद उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं आया। इसी को लेकर ये कदम उठाना पडा।

सभी पदाधिकारी पदों से मुक्त, बयानबाज़ी पर रोक
संगठन और समाज हित को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश सचिव अनीता देवी ने कहा कि रेवाड़ी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इस आदेश के लागू होते ही जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्य अपने-अपने पदों से स्वतः मुक्त माने जाएंगे। इसके साथ ही वे अब संगठन के नाम पर कोई भी आधिकारिक निर्णय लेने, बयान जारी करने या प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत नहीं होंगे।
जल्द ही होगा कार्यकारिणी का गठन
प्रदेश सचिव अनीता देवी ने बताया कि रेवाड़ी जिले में संगठन को अधिक सुदृढ़, सक्रिय, अनुशासित और जनोन्मुख बनाने के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन जल्द ही गठन होगा। बता दे ये गठन संगठन के संविधान और नियमों के तहत पृथक आदेश के तहत किया जाएगा।













