शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: सफाई कर्मचारियों ने किया​ विरोध प्रदर्शन, निकाला जूलुस

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने मांगों को विरोध प्रदशन किया। मंगलवार को उनकी 34वें दिन भी हड़ताल जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान अनिल कुमार ने की, जबकि मंच का…


धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने मांगो को लेकर किया​ विरोध प्रदर्शन, निकाला जूलुस
धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने मांगो को लेकर किया​ विरोध प्रदर्शन, निकाला जूलुस
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने मांगों को विरोध प्रदशन किया। मंगलवार को उनकी 34वें दिन भी हड़ताल जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान अनिल कुमार ने की, जबकि मंच का संचालन इकाई सचिव सुनील कुमार ने किया।

Advertisement

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ईश्वर सिंह पौडवाल, वीएसकेएस के पूर्व प्रधान राजेंद्र तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजकुमार ने कर्मचारियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगों का अभी तक समाधान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने सरकार के​ खिलाफ नारे बाजी की।

धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने मांगो को लेकर किया​ विरोध प्रदर्शन, निकाला जूलुस

धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने मांगो को लेकर किया​ विरोध प्रदर्शन, निकाला जूलुस

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार द्वारा जारी बिना किसी समाधान के ड्यूटी पर वापस आने संबंधी पत्र की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर तेज सिंह, राजवीर, संजय, वरुण, अजय, बंटी राम, रामकिशन, गीता, शर्मिला, ममता, इंदु, सुशीला सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने ड्यूटी पर वापस आने संबंधी पत्र की प्रतियां को जलाते हुए
धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने ड्यूटी पर वापस आने संबंधी पत्र की प्रतियां को जलाते हुए
हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp