शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

यूपी के श्रमिक ने धारूहेड़ा में लगाई फांसी

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा : गांव महेश्वरी स्थित निरंजन कॉलोनी में सोमवार रात यूपी के एक श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले…


धारूहेड़ा सेक्टर-6
धारूहेड़ा सेक्टर-6
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा : गांव महेश्वरी स्थित निरंजन कॉलोनी में सोमवार रात यूपी के एक श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इज्जतनगर क्षेत्र के गांव सैदपुर हरकिशन के रहने वाले राहुल शर्मा के रूप में हुई है।

Advertisement

किराये पर रहता था श्रमिक अकेला: सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि राहुल शर्मा एक ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता था और निरंजन कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर अकेला रहता था। उसने अपने कमरे में सोमवार रात कमरे में पंखे से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। जब वह सुबह नही उठा तो पडोसियों ने देखा उसका शव पंखे से लटका हुआ है।

मरने के कारणों का नहीं लगा पता: सूचना पाकर सेक्टर छह POlice मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी नागरिक अस्तपाल में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है उनके आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के मरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp