धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर एक दवा कंपनी के कर्मचारी को लिफ्ट देकर अपहरण करने वाले बदमाशों से नूंह पुलिस ने कर्मचारी को सकुशल छुडवा लिया है। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने तावूड पुलिस से जब्त की गई कार व सीसीटीवी पुलिस मांगी गई है ताकि लूटरों को पकडा जा सके।
पुलिस ने जब्त की अपहरणकर्ताओ की कार: धारूहेड़ा से 20 जुलाई की रात को बहरोड के खेमचंद पुत्र रामकिशन का अपहरण कर आरोपित उसे तावडू ले गए। धारूहेड़ा पुलिस की सूचना मिलने पर नूंह पुलिस टीम ने घेराबंदी देख की तो अपहरणकर्ता वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार से अपहृत व्यक्ति खेमचंद को सुरक्षित बरामद कर लिया।
रात का लिफ्ट देकर की वारदात: कर्मचारी ने बताया कि वह जोनियावास स्थित एक दवा निर्माण कंपनी में कार्यरत है। सोमवार रात को घर बहरोड़ जाने के लिए हाईवे स्थित धारूहेड़ा ओवरब्रिज के पास किसी साधन का इंतजार कर रहा था। उसने कार में लिफ्ट ले ली। कार में पहले से सवार तीन युवक थे। कार सवार आरोपित ने उससे करीब ₹2500 की नकदी तथा उसका मोबइल छील लिया था।
मंगलवार को नूंह पुलिस ने उसे छुडवाया। उनके चुंगल से छुटने के बाद उसने धारूहेड़ा पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताय कि कर्मचारी की शिकायत पर अपहरण व लूटपाट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। तावूड पुलिस से जब्त की गई कार व सीसीटीवी पुलिस मांगी गई तथा लूटरों को पकडा जा सके।












