NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी जिला बस्ती के गांव खजुरिया के रहने वाला अरूण मिश्रा 30 के रूप में हुई है।
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि अरूण मिश्रा भिवाड़ी में रहता है। वह रविवार को अपने भाई के साथ बाइक से रेवाड़ी जा रहा था कि मसानी बैराज के निकट पीछे से एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे डायल 112 टीम ने रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्को ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक अरुण कुमार मिश्रा अपने भाई के साथ भिवाड़ी से रेवाड़ी एमआरआई जांच कराने आ रहे थे। हाइवे पर साहबी बैराज पास ट्रक की टक्कर से यह हादसा हुआ। हादसे में अरूण मिश्रा की मौत हो गई।
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है तथा ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













