रेवाड़ी: जिला रोजगार कार्यालय की ओर से युवाओं को रोजगार और कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन देने स्कूलो में स्पेशल शिविर लगाए जांएगें। इसी क्रम मे रेवाड़ी में 20 से 24 जुलाई तक ये मार्ग दर्शन शिविर लगाने जाने है। शिविर का उद्देश्य युवाओ को स्व: रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जानिए कहां कहां लगेगा शिविर
जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार सहायक रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर तथा सहायक रोजगार अधिकारी कुमारी इशू यादव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियानी तथा राजकीय आईटीआई कोसली में विद्यार्थियों को व्यावसायिक लक्ष्य निर्धारण और विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन देंगे।
स्व रोजगार के लिए किया जागरूक
बता दे शिविर का मकसद युवाओ को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जएगा। क्योंकि ज्यादातर युवा नौकरी की तलाश में रहते है और काफी समय बरबाद कर देते है। शिविर के चलते विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को कॅरिअर विकल्पों, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।













