रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 11 सितंबर को

On: July 17, 2026 6:23 PM
Follow Us:
REWARI COURT

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों को लेकर कचहरी परिसर में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए वीरवार को कुल 2086 अधिवक्ताओं ने अपने शपथ पत्र (Affidavits) दायर किए हैं। इन सभी शपथ पत्रों की जांच के बाद ही इन अधिवक्ताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।

EVM से होगा 5 मुख्य पदों के लिए मतदान

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आगामी 11 सितंबर 2026 को होने निश्चित हुए हैं। इस बार चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव में मुख्य रूप से पांच पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे, जिनमें शामिल हैं:

 

 

 जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए वीरवार को 2086 अधिवक्ताओं ने अपने शपथ पत्र दायर किए।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए वीरवार को 2086 अधिवक्ताओं ने अपने शपथ पत्र दायर किए।
  • प्रधान (President)
  • उप प्रधान (Vice President)
  • सचिव (Secretary)
  • सह सचिव (Joint Secretary)
  • कोषाध्यक्ष (Treasurer)

31 जुलाई तक नियुक्त होंगे निर्वाचन अधिकारी

बार एसोसिएशन से बताया कि सभी अधिवक्ताओं से शपथ पत्र लेने के बाद अब इस प्रारंभिक मतदाता सूची को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के पास भेजा जाएगा। वहां से अधिकृत (Approved) होकर आने वाली सूची को ही अंतिम मतदाता सूची माना जाएगा । इसके बाद व इसी आधार पर मतदान होगा। इसके साथ ही, 31 जुलाई तक चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति कर दी जाएगी, जो आगे के पूरे चुनाव कार्यक्रम (नॉमिनेशन, नाम वापसी आदि) की तारीखों की घोषणा करेंगे।

मतदाताओ को रूझाने का प्रयास शुरू

चुनाव की तारीखों के नजदीक आते ही वकीलों के चैंबरों में प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। सबसे हॉट सीट माने जाने वाले प्रधान पद के लिए इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।उम्मीदवार न केवल चैंबरों में, बल्कि अधिवक्ताओं के घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क साध रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील कर रहे हैं।

दूसरी ओर, सचिव व अन्य पदों के लिए भी उम्मीदवारों ने कचहरी परिसर और शहर में बड़े-बड़े होल्डिंग्स व बैनर लगा दिए हैं। प्रत्याशी अभी से ही मतदाताओं को रिझाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now