रेवाड़ी: रेवाड़ी के लोगों को जल्द ही ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलने वाली है। शहर को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए V2 रोड परियोजना पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 5.5 किलोमीटर लंबी आठ-लेन सड़क बनने के बाद शहर से हाईवे तक पहुंचने में महज 5 से 6 मिनट का समय लगेगा। फिलहाल इस रोड के दायरे में आने वाले मकान और दुकानों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद मुआवजा की राशि जारी की जाएगी।
कहां से शुरू होगी V2 रोड?
प्रस्तावित V2 रोड की शुरुआत हुड्डा बाईपास सेक्टर-4 स्थित कर्नल राम सिंह चौक से होगी। इसके बाद यह सड़क सीधे दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) से जुड़ेगी। इस सड़क के बनने से एक तरफ ट्रैफिक की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी वहीं दूसरी तरफ आम जनता को राहत मिलेगी।
5.5 किलोमीटर लंबी होगी आठ-लेन सड़क
आपको बता दे कि इस परियोजना के अंतर्गत 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। सड़क बनने के बाद शहर के लोगों को हाईवे तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जिन लोगों को रोजाना सफर के दौरान एक्स्ट्रा चक्कर लगाने पड़ते हैं उन्हें काफी आसानी होगी। राज्य सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सर्वे का काम पूरा होने के बाद जल्द मुआवजा की राशि जारी की जाएगी ताकि निर्माण कार्य में कोई रुकावट नहीं आए।
शहर के ट्रैफिक को मिलेगी बड़ी राहत
V2 रोड तैयार होने के बाद शहर के अंदर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। खासकर दिल्ली-जयपुर हाईवे की ओर जाने वाले वाहन भीड़भाड़ वाले रास्तों से बच सकेंगे। यह सड़क रेवाड़ी के लिए मिल का पत्थर साबित होगी इससे व्यापार को भी रफ्तार मिलेगा। इस सड़क का निर्माण कार्य तेजी से होगा ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उन्हें काफी आसानी होगी। हालांकि सड़क कब तक बनकर तैयार होगी सरकार ने इसको लेकर कोई नई अपडेट नहीं दी है।













