ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी: रेलवे के द्वारा समय-समय पर रेल यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए कई तरह के नए नियम बनाए जाते हैं। अब इंडियन रेलवे के द्वारा रेल यात्रियों को विशेष सुविधा देने की तैयारी की गई है। रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए और ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए रेलवे के द्वारा खास तैयारी की गई है। उत्तरी रेलवे के द्वारा दिल्ली मंडल के अंतर्गत रेवाड़ी दिल्ली और शकूर बस्ती भटिंडा खंडो पर स्वदेशी कवच 4.0 प्रणाली लगाने की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इसका कार्य भी शुरू किया जाएगा।
किन मार्गों पर लगेगा सुरक्षा कवच
रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रेवाड़ी दिल्ली और शकूर बस्ती बठिंडा खंड पर कवच लगाने का काम तेजी से किया जाएगा। समय जानकारी के अनुसार 680 किलोमीटर रूट पर इस कवच को लगाया जाएगा।
कितना आएगा खर्च
रेवाड़ी दिल्ली और शकूरबस्ती भटिंडा खंड पर इस कवच को लगाने के लिए लगभग 206 करोड रुपए का खर्च आएगा। कवच लगाने के बाद ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर और खतरे के सिग्नल को पार करने जैसी घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिलेगी। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यदि ट्रेन ड्राइवर सिग्नल को नजर अंदाज भी कर देता है तो यह प्रणाली स्वचालित रूप से खतरे को देखते हुए ट्रेन में ब्रेक लगा देगा। खराब मौसम में भी इस तकनीक का उपयोग करके ट्रेन दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी : रेवाड़ी सहित कई रूटों पर बढ़ जाएगी ट्रेनों की रफ्तार
समय जानकारी के अनुसार जैसे ही यह कवच लगाने का काम पूरा हो जाएगा उसके बाद रेवाड़ी सहित कई रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। ट्रेन घटनाओं से सबक लेते हुए रेलवे के द्वारा इन नोटों पर कवच लगाने की तैयारी की गई है। रेल अधिकारियों का कहना है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और जल्दी आने वाले दिनों में इसका काम भी शुरू कर दिया जाएगा।














3 thoughts on “रेलवे की बड़ी तैयारी: रेवाड़ी सहित इन रुटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी,रेल दुर्घटनाओं में आएगी कमी”