हरियाणा: धारूहेड़ा के नंदरामुपर बास रोड पर कैथल की रहने वाली एक युवती ने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह कमरे पर अकेली ही किराये पर रहती थी तथा धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी।
जानिए कहां की थी रहने वाली
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया मृतका की पहचान कैथल के गांव पिठोना की रहने वाली सविता पत्नी मोनू के रूप में हुई है। वह यहां पर अकेली ही रहती थी। पडोसियों ने जब उसे चारपाई पर बहोश हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पास मिली है जहरीला पदार्थ
सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा की महिला मर चुकी थी। आशंका है उसने काफी देर पहले ही जहर निगला हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी डेड बाडी पहुंचा दी है। उसके परिजनो को सूचित कर दिया गया है। मंगलवार को उनके परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल मरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।











