शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा में युवती ने खाया जहर, मरने से पहले इस शख्स पर लगाया रेप का आरोप, बोली- हिरोइन बनाने के लिए मुंबई ले गया था

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में रेप की शिकार एक 19 साल की युवती ने बदनामी के डर से जहर खाकर सुसाइड कर ली है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया…


young woman committed suicide by consuming poison
young woman committed suicide by consuming poison
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में रेप की शिकार एक 19 साल की युवती ने बदनामी के डर से जहर खाकर सुसाइड कर ली है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। खबरों की मानें, युवती ने मरने से पहले आरोप लगाया था कि पलवल निवासी एक युवक ने उसे फिल्मी सितारों से मिलवाने और बॉलिवुड में हिरोइन बनाने का झांसा देकर पहले दोस्ती की और फिर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया और फिर मुंबई ले जाकर दोबारा से उसके साथ रेप किया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पीड़िता और उसके परिजनों पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है।

Advertisement

मुंबई में जाकर फिर से किया रेप

जानकारी के मुताबिक, यह मामला आईएमटी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक युवती ने कैंप थाना पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि 2 जनवरी 2025 को पलवल के ओमेक्स सिटी निवासी राज आर्य और उसकी पत्नी सपना गुप्ता उसे नौकरी दिलाने के बहाने के लिए अपने घर ले गए थे। आरोप है कि 17 फरवरी को दोनों उसे कैंप स्थित एक ऑफिस में ले गए थे। जहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद नशे की हालत में राज आर्य ने उससे रेप किया और उसकी पत्नी सपना ने उसका विडियो और फोटो ले लिए। इसके बाद युवती को धमकी दी गई कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो विडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसके बाद दोबारा से उसका मुंबई में ले जाकर रेप किया।

युवक ने दर्ज कराया था केस

वहीं आरोपी राज आर्य ने 4 जून को मडकौला पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दी थी। जिसमें उसने युवती और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि युवती उसकी पत्नी सपना की पूर्व सहकर्मी थी और उसने एक लाख रुपये उधार लिए हुए थे। राज का आरोप है कि 31 मई को युवती ने उसे अपने घर बुलाया। जहां पर उसकी मां, मौसी समेत अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि वहां पर दोनों पति-पत्नी को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। इस शिकायत पर भी मडकौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp