हरियाणा का मौसम: हरियाणा में मौसम का अजब गजब मिजाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां हरियाणा में कई शहरों में गर्मी से बुरा हाल है वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में झमाझम बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे हरियाणा में मानसून पहुंच चुका है और यही वजह है कि राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है।
पिछले दिनों भी हुई बारिश
पिछले दिनों भी कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिला जिसकी वजह से एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर भारी मात्रा में पानी भर गया है जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अगले 4 घंटे में कई जिलों में होगी तूफानी बारिश
अगले 4 घंटे में हरियाणा के कई जिलों में तूफानी बारिश होगी। महेंद्रगढ़ नारनौल, रेवाड़ी गुरुग्राम हिसार सहित राज्य के कई जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में बारिश के साथ-साथ तूफानी हवाएं भी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
सिर्फ आज ही नहीं बल्कि अगले 8 दिनों तक हरियाणा के कई जिलों में ऐसे ही तेज बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि हिसार में अभी भी तापमान काफी ज्यादा है और हिसार में लोग गर्मी और उमस के मारे परेशान हैं। राज्य के कई जिलों में ज्यादा बारिश होने से फसलों पर भी असर पड़ रहा है वही अधिक बारिश के वजह से अभी तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।












