Monu Murder Rewari: रेवाड़ी जिले के ढ़ाणी जड़थल निवासी 21 वर्षीय मोनू हत्याकांड में पुलिस ने एक बडा खुलासा किया है। हालांकि तन्नू का प्रेमी आरोपित सोनू की अभी तलाश जारी है। पुलिस ने बतया कि गांव कसोली निवासी तन्नु 3 साल के वैवाहिक जीवन में दो बार में 19 दिन ससुराल आई। तीसरी बार ससुराल आने से पहले प्रेमी सोनू के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

इस दिन साहलावास के पास म मिला था नहर में मोनू का शव
पुलिस ने बताया कि गत 8 जून को गांव जड़थल निवासी रतनलाल ने थाना कसौला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनका 21 वर्षीय बेटा मोनू गत 8 जून की रात करीब 10 बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर घर से दवाई लेने निकला था, जो वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 10 जून को पुलिस को गांव आसलवास नहर में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान गुमशुदा मोनू के रूप में हुई।
मौके पर बुलाई गई ‘सीन ऑफ क्राइम’ (FSL) टीम को मृतक के शरीर पर जाहिरा तौर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले थे और उसकी स्कूटी भी नहर के पास ही बरामद हुई थी, जिससे प्रथम दृष्टया मामला नहर में डूबने का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत मुकदमे में हत्या की धाराएं ईजाद की। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी (Technical Surveillance) आधार पर गहनता से जांच शुरू की।

तकनीकी जांच और कड़ियों को जोड़ने के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों—मृतक की पत्नी तन्नु और हरिओम को पहले ही धर दबोचा था। मृतक मोनू की पत्नी तन्नु का एक सोनू नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने पति मोनू को अपने रास्ते से हटाने के लिए तन्नु ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर उसकी हत्या की खौफनाक साजिश रची। इस वारदात को अंजाम देने के लिए तन्नु ने सोनू के दो दोस्तों—हरिओम और अमन (निवासी मुंडनवास) की मदद ली थी।
कंपनी में जोब करता था मोनू
8 को वेतन मिलने के बाद मोनू ने सीएससी से पैसे निकलवाए और शाम को स्कूटी लेकर तन्नु से मिलने के लिए निकला। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने 9 जून को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। 10 जून को आसलवास के पास नहर में मोनू का शव मिला। बता दे कि शरीर पर किसी प्रकार के निशान नहीं मिले और पुलिस व परिजनों ने इसे हादसा मान लिया। मोनू की स्कूटी नहर के पास मिली थी।

मोनू के मोबाइल फोन से खुला राज
पुलिस ने बताया कि मोनू के 11 जून को फोन मिला था। उसके फोन के बाद परिजनों अपनी बहू और उसके प्रेमी की साजिश का पता चला। इसी को लेकर पुलिस ने तीन जुलाई को मर्डर का खुलासा किया। पुलिस मामले में तन्नु और प्रेमी के दोस्त मुंडनवास कमालपुर निवासी हरिओम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने इसी गांव के दूसरे दोस्त अमन को भी गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मास्टर माइंड सोनू अभी फरार है।












