धारूहेड़ा यूरो इंटरनेशनल स्कूल में इनवेस्टिचर सेरेमनी 2026: गोविंद लांबा हेड बॉय और जीया रोजा बनीं हेड गर्ल

On: July 10, 2026 7:58 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: यूरो इंटरनेशनल स्कूल इनवेस्टिचर सेरेमनी–2026 का भव्य आयोजन

धारूहेड़ा: धारूहेड़ा यूरो इंटरनेशनल स्कूल में इनवेस्टिचर सेरेमनी–2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की नवगठित छात्र परिषद का गठन किया गया तथा विद्यार्थियों को विभिन्न नेतृत्वकारी दायित्व सौंपे गए। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं सेवा-भावना का विकास करना रहा।

गोविंद लांबा हेड बॉय तथा जीया रोजा बनी हेड गर्ल

विद्यालय की छात्र परिषद में गोविंद लांबा को हेड बॉय तथा जीया रोजा को हेड गर्ल चुना गया। वहीं, कृष्णा और खुशी को प्रेजिडेंट तथा लक्ष्या मलिक एवं ध्रुविता को वाइस प्रेजिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई। खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए वैदिक और नंदिनी को स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के चारों हाउस—सामुराई, ट्रोजन, स्पार्टन एवं ग्लेडिएटर—के लिए हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, कल्चरल कैप्टन, एकेडमिक कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन एवं प्रीफेक्ट्स का चयन किया गया।

धारूहेड़ा: यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा में इनवेस्टिचर सेरेमनी–2026 का भव्य आयोजन किया गया।
धारूहेड़ा: यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा में इनवेस्टिचर सेरेमनी–2026 का भव्य आयोजन किया गया।

चयनित विद्यार्थियों ने विद्यालय के आदर्शों एवं मूल्यों के अनुरूप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। समारोह में विद्यालय की डीन श्रीमती मीनू दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अपने “वर्ड्स ऑफ विजडम” के माध्यम से उन्हें सदैव ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

आदर्श नेतृत्व प्रस्तुत करने के लिए किया प्रोत्साहित

विद्यालय की प्रधानाचार्या कल्पना यादव ने छात्र परिषद के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाना है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विद्यालय का गौरव बढ़ाने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर चारों हाउस के वार्डन एवं असिस्टेंट वार्डन शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया तथा उन्हें सदैव अनुशासित, समर्पित और आदर्श नेतृत्व प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

धारूहेड़ा: यूरो इंटरनेशनल स्कूल इनवेस्टिचर सेरेमनी–2026 का भव्य आयोजन
धारूहेड़ा: यूरो इंटरनेशनल स्कूल इनवेस्टिचर सेरेमनी–2026 का भव्य आयोजन

राष्ट्रगान के साथ किया समापन

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह और ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि नवगठित छात्र परिषद अपने नेतृत्व, समर्पण और कार्यकुशलता से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अंत में समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now