हरियाणा में मानसून: हाईवे पर लगा 10 KM जाम, तीन दिन तेज बारिश अलर्ट !

On: July 8, 2026 8:24 PM
Follow Us:
हरियाणा के गुरूग्राम में बारिश से हुआ जलभराव

हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को सोनीपत, यमुनानगर, पंचकूला, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और जींद में तेज बारिश हुई। यमुनानगर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। वही मंगलवार को आई बारिश ने एक बार फिर एनसीआर में तहलका मचा दिया।

 

 

हरियाणा के गुरूग्राम में बारिश से हुआ जलभराव
हरियाणा के गुरूग्राम में बारिश से हुआ जलभराव

स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को पानी के बीच से ही गुजरना पड़ा। कुछ स्टूडेंट ने अपने हाथों में जूते ले लिए। वहीं सड़क पर अधिक पानी होने से एक स्कूटी चलती-चलती बंद हो गई। सोनीपत और पंचकूला में भी बारिश के बाद कई घंटों तक सड़कों पर पानी भरा रहा।

हरियाणा के गुरूग्राम में बारिश से हुआ जलभराव
हरियाणा के गुरूग्राम में बारिश से हुआ जलभराव

तीन दिन ओर होगी बारिश

मौमस विभाग ने अलर्ट किया है बारिश का दौर अभी थमा नही है। 11 जुलाई तक हरियाणा में बारिश का अलर्ट बताया गया है। बता दे कि पिछले 24 घंटों में हरियाणा में औसतन 0.8 मिमी बारिश हुई। सोमवार सुबह सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस गुरुग्राम में दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा और पिछले दिन की तुलना में इसमें कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

हरियाणा के गुरूग्राम में बारिश से हुआ जलभराव
हरियाणा के गुरूग्राम में बारिश से हुआ जलभराव

तापमान में गिरावट आएगी

दो दिन लगातार हुई बारिश से हरियाणा में मौसम में काफी बदलाव आया है। इतना ही गर्मी से लोगो का राहत मिली है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा वर्तमान में जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार और बठिंडा तक बनी हुई है।

 

बारिश के चलते एक बार फिर ग्रुरूग्राम में पानी निकासी की पोल खुल गई। हाईवे पन जलभराव के चलते गुरुग्राम में नेशनल हाईवे- 48 पर सुबह लंबा जाम लगा। यहां पुलिस ने कॉर्पोरेट कंपनियों और निजी संस्थानों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) करने की सुविधा दें। हालाकि जाम चलते काफी वाहन फसे हरे।

मकान की छत गिरने से देवरानी व जेठानी की मौत

हरियाणा के सोनीपत मे बडा हादसा हो गया है। सोनीपत के महमूदपुर गांव में बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। घर में सो रही देवरानी और जेठानी की मलबे में दबने से मौत हो गई। फरीदाबाद में ओल्ड रेलवे अंडरपास को जलभराव के कारण अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

हरियाणा के गुरूग्राम में बारिश से हुआ जलभराव
हरियाणा के गुरूग्राम में बारिश से हुआ जलभराव

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे हरियाणा और पंजाब को कवर कर लेगा। न्यूनतम तापमान में औसतन 2.4°C की गिरावट दर्ज हुई। अगले तीन दिन गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी और करनाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

10 जिलों होगी झमाझम बारिश

राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हरियाणा में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बीच-बीच में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश की गतिविधियों के चलते दिन के तापमान में गिरावट आएगी।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now