धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के पास जाम से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को एक बार फिर भयंकर जाम लगा रहा। जाम के चलते महज दो किलोमीटर की दूरी तय करने मे दो घंटे से ज्यादा समय लगा। जाम में कपंनियो की बसे भी फंसी रही। आय दिन लग रहे जाम से वाहन चालक परेशान है। लोग एनएचएआई अधिकारियों का कोश रह है।

लोगों ने बताया कि मालपुरा के पास ओवरब्रिज बनाया जा रहा है इसी के चलते करीब एक किलोमीटर में सर्विस लाईन से वाहन गुजरते है। वाहनो के दबाव के चलते यहां पर रोजाना जाम लगा रहता है। लोगों का आरोप है अभी हाल में एनएचएआई की ओर से बेसटेक के पास दिल्ली मार्ग वाली सडक को तोड दिया है जिसके चलते करीब एक किलोमीटर मुख्य मार्ग बंद करके सर्विस लाईन पर डायर्वट किया जा रहा है । महज दो किलोमीटर में दो जगह मुख्य मार्ग बंद होने के चलते तीन लाईनों का दबाब सर्विस लाईन पर होने के चलते रोजाना जाम आम हो गया है।
गल्त प्लानिंग बनी समस्या: लोगों का आरोप है जहां पहले ही मालपुरा के पास ओवब्रिज के चलते लाईन से वाहन गुजर रहे है वहीं अब बेस्टेक के पास सडक तोडने के चलते मुख्य मार्ग से वाहन सर्विस लाईन पर डायर्वट करना बडी आफत् बना हुआ है। जब तक मालपुरा ओवरब्रिज का काम पूरा नहीं होता तब तक इस रोड को नहीं बनाना चाहिए था। तीन किलोमीटर पर मुख्य मार्ग बंद होने से सर्विस लाईन पर वाहनो का दबाब बढ गया ओर जाम की समस्या गंभीर हो गई है।













