Breaking News: राजस्थान में बाबा साहेब की प्रतिमाओं को किया खंडित, जिम्मेदार मौन ?

On: July 5, 2026 9:46 AM
Follow Us:
राजस्थान में बाबा साहेब की दो प्रतिमाओं को किया खंडित

Breaking News: (Best24News)  राजस्थान में करोली के गांव ग्राम आजादपुरा (वैर) और मुख्यमंत्री जी के गृह जिले ग्राम पीली (नदबई) में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया है। सुबह जब लोग वहा पहुंचे तो खंडित प्रतिमा देखकर चौक गए।

कांग्रस ने कसा तंज सरकार इसको लेकर क्यों है मौन

राजस्थान में दो जगह प्रतिमा खंडित को लेकर कांग्रेस ने भापजा पर तंज कसा है। उनका कहना है कि ये काम अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और संविधान पर सीधा हमला है। अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली कांग्रेसी ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।

बार बार क्यों बनाया जा रहा प्रतिमाओं को निशाना

देश में प्रतिमाएं आदर्शो की याद में लगाई जाती है। इस तरह से दो दो प्रतिमाओं को खंडित करना शर्मसार काम है। टीकाराम जूली ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि भाजपा की उस सोच का प्रतिबिंब है जो बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों से नफरत करती है। भाजपा सरकार के शासन में बार-बार बाबा साहेब की प्रतिमाओं को निशाना बनाया जा रहा है। आज देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री एक मंच पर बैठे हैं, लेकिन इस गंभीर घटना पर एक शब्द तक नहीं बोले।

बाबा साहेब की प्रतिमाओं का अपमान सहन नहीं

कांग्रसे पार्टी ने चेतावनी देेते हुए कहा है बार बार प्रतिमाओं को खंडित करना एक नाकारा सोच है। बता दे कि भाजपा बाबा साहेब का नाम सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए लेती है, लेकिन सच्चाई यह है कि वह बाबा साहेब के विचारों, उनकी विरासत और उनके सम्मान की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। बार-बार बाबा साहेब की प्रतिमाओं का अपमान हो रहा है और सरकार मौन है, क्यों ?

 

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन द्वारा तुरंत मामला दर्ज कर उन असामाजिक तत्वों की पहचान करना और उन्हें कड़ी सजा देना जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया गया है। खंडित की गई प्रतिमाओं के स्थान पर प्रशासन या समाज के सहयोग से नई प्रतिमाओं को पूरे सम्मान के साथ जल्द से जल्द स्थापित करने की मांग की है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now