शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026

विश्व हिंदू परिषद की धारूहेड़ा में बैठक आज, संगठन विस्तार को लेकर होगा मंथन

Written by: Harsh Rajput

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): विश्व हिंदू परिषद (VHP) धारूहेड़ा की मासिक बैठक का आयोजन रविवार 12:30 बजे सेक्टर-4 स्थित ज्योतिबा फुले पार्क, धारूहेड़ा में आयोजित होगी। बैठक की लेकर तैयारियां की जा चुकी है।…


विश्व हिंदू परिषद
विश्व हिंदू परिषद
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): विश्व हिंदू परिषद (VHP) धारूहेड़ा की मासिक बैठक का आयोजन रविवार 12:30 बजे सेक्टर-4 स्थित ज्योतिबा फुले पार्क, धारूहेड़ा में आयोजित होगी। बैठक की लेकर तैयारियां की जा चुकी है।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) धारूहेड़ा के नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि बैठक में आगामी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों, भावी कार्ययोजनाओं तथा संगठन एवं कार्यकर्ता विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले धार्मिक व सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर धारूहेड़ा में सनातन संस्कृति और सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए रणनीति बनाई जाएगी तथा नगर व बस्ती स्तर पर नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:Haryana News: रेवाड़ी-पलवल हाईवे होगा फोरलेन, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण

मेंबरों से की अपील: विश्व हिंदू परिषद नगर धारूहेड़ा इकाई की ओर से नगर, बस्ती, बजरंग दल, मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के सभी नगर व बस्ती स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं से बैठक में समय पर पहुंचने का आह्वान किया गया है।

 

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp