धारूहेड़ा में अघोषित बिजली कटौती पर हंगामा, लोगों ने बिजली दफ्तर का किया घेराव

On: June 30, 2026 10:16 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में अघोषित बिजली कटौती पर हंगामा, लोगों ने बिजली दफ्तर का किया घेराव

धारूहेड़ा (Best24News)। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान धारूहेड़ा के लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। मंगलवार को आकेड़ा मार्ग स्थित अशोक विहार कॉलोनी में बार-बार हो रहे पावर कट और घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोगों ने बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।

पावर कट से लोग परेशान: बता दे मंगलवार को 30 से ज्यादा कालोनीवासी विद्वुत निगम कार्यालय पहुंचे तथा पावर कट की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। लोगेा ने सरकार के खिलाफ नारे बाजी भी की। लोगो का कहना है बार बार बिजली कट से जीना मुहाल हो गया है।

धारूहेड़ा में अघोषित बिजली कटौती पर हंगामा, लोगों ने बिजली दफ्तर का किया घेराव
धारूहेड़ा में अघोषित बिजली कटौती पर हंगामा, लोगों ने बिजली दफ्तर का किया घेराव

ग्रामीणों का कहना था कि इस भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली गुल रहने से घरों में रहना दूभर हो गया है। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति और घरेलू कामकाज भी पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धारूहेड़ा और रेवाड़ी के आसपास के गांवों में 11 घंटे से लेकर कई दिनों तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिसके विरोध में ग्रामीणों द्वारा सड़कों पर जाम लगाने की घटनाएं सामने आई हैं। सब-स्टेशनों पर रूटीन रखरखाव के चलते भी 5-5 घंटे तक पावर सप्लाई रोकी जा रही है। इतना ही नही आये दिन बिना सूचना के पावर काटी जा रही है।

जल्द लगेगा 200 केवी का ट्रांसफार्मर:
मामले को लेकर विद्युत निगम के SDO कृष्ण सैनी ने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी में फिलहाल 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिससे लोड बढ़ने पर ट्रिपिंग होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां पर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा, जिससे बिजली की समस्या दूर हो जाएगी।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now