15 अगस्त को लेकर वाहन डायर्वट, NH 48 पर लगा 10 Km जाम

प्रकाशित: 13 अगस्त 2026, 5:27 PM
NH 48 JAM

NH 48: दिल्ली जयपुर हाईवे 48 पर गुरूवार को भंयकर जाम लगा रहा। जाम के चलते जहां हाईवे पर वाहनो के पहिए थम रहे वहीं कंपनियोंं में मैटिरियल नहीं पहंचने उत्पादन ठप रहा। दिल्ली रोड पर जाम के चलते वाहन चालक जल्दी निकलने की आपाधापी के चलने दिल्ली मार्ग पर जाग लग गया। जाम के चलते दोनो मार्गो पर करीब 10 किलोमीटर जाम लगा रहा।

भारी और कमर्शियल व्हीकल्स के प्रवेश रोक: बता दे कि देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली-NCR में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। इसी का लेकर मुख्य समारोह और फुल-ड्रेस रिहर्सल को ध्यान में रखते हुए रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर भारी और कमर्शियल व्हीकल्स के प्रवेश रोक लगा दी है। हालांकि इसको लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।

 

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फिर आफत
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फिर आफत

भारी वाहनों के लिए पूरी तरह से सील हुआ हाइवे: दिल्ली में ट्रकों और अन्य भारी सामान ढोने वाले वाहनों के प्रवेश पर यह प्रतिबंध दो अलग-अलग चरणों में लागू किया जा रहा है। पहला चरण आज शाम 5 बजे से शुरू हो गया हैं इसी के चलते गुरूवार को सुबह भारी जाम लग गया।

दूसरा चरण 14 अगस्त शाम: दूसरा चरण मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 14 अगस्त की शाम 5:00 बजे से पाबंदी दोबारा शुरू होगी, जो 15 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-48 समेत रेवाड़ी से दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख बॉर्डरों पर ट्रकों की एंट्री पूरी तरह वर्जित रहेगी।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now