‘किसान रत्न’ यशपाल खोला को 15 अगस्त समारोह का मिला निमंत्रण

प्रकाशित: 24 अगस्त 2026, 12:54 AM
'किसान रत्न' यशपाल खोला को 15 अगस्त समारोह का मिला निमंत्रण

रेवाड़ी (Best24News): हरियाणा के किसान समुदाय और रेवाड़ी जिले के लिए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर बेहद खास और गौरवपूर्ण रहने वाला है। ‘किसान रत्न’ अवार्डी, अरावली किसान क्लब रेवाड़ी के प्रधान तथा ‘दी यशोधारा मल्टिपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी रेवाड़ी’ के चेयरमैन यशपाल खोला (गांव कंवाली) को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होने का विशिष्ट निमंत्रण प्राप्त हुआ है।

'किसान रत्न' यशपाल खोला को 15 अगस्त समारोह का मिला निमंत्रण
‘किसान रत्न’ यशपाल खोला को 15 अगस्त समारोह का मिला निमंत्रण

निमंत्रण-पत्र में श्रीमती अनीता कुमारी का नाम भी शामिल

प्राप्त आधिकारिक निमंत्रण-पत्र के अनुसार, श्री यशपाल खोला के साथ श्रीमती अनीता कुमारी को भी लाल किले में आयोजित इस गौरवमयी राष्ट्रीय समारोह (प्रातः 7:00 बजे) में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

प्राकृतिक खेती और किसान सेवा को मिली नई पहचान

यशपाल खोला को मिला यह निमंत्रण न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि यह पूरे हरियाणा के किसान संगठनों, प्राकृतिक खेती (Natural Farming) से जुड़े कृषकों और समूचे किसान समुदाय का सम्मान माना जा रहा है। बता दें कि खोला द्वारा किसानों को संगठित करने, प्राकृतिक व टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने, कृषि ज्ञान को धरातल तक पहुंचाने तथा “खेत से उपभोक्ता तक” शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को इस उपलब्धि से राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

26 जनवरी पर राष्ट्रपति भवन भी हुए थे आमंत्रित

यह पहला मौका नहीं है जब यशपाल खोला को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित अवसर मिला हो। इससे पूर्व इसी वर्ष 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी उन्हें राष्ट्रपति भवन (At Home Programme) में आयोजित विशेष कार्यक्रम का निमंत्रण प्राप्त हुआ था, जो उनकी निस्वार्थ किसान सेवा का एक और बड़ा प्रमाण है।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now