Breaking News: धारूहेड़ा के सिख समाज का दशकों पुराना सपना होने जा रहा साकार! भव्य और आधुनिक गुरुद्वारे के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

On: June 28, 2026 5:40 PM
Follow Us:
पूर्व चेयरमैन राव इंदर पाल , नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा ने किया भूमि पूजन

Breaking News: आस्था, सेवा और भाईचारे के प्रतीक आधुनिक गुरुद्वारे का वर्षों पुराना सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है। रविवार को पूरे विधि-विधान, अरदास और भारी उत्साह के साथ नए गुरुद्वारे के नव-निर्माण समारोह, कार सेवा और भूमि पूजन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें इलाके की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

पूर्व चेयरमैन राव इंदर पाल , नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा ने किया भूमि पूजन

पवित्र और ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन राव इंदर पाल तथा धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों ही नेताओं ने गुरूद्वारे में माथा टेका और पवित्र भूमि पूजन की रस्म को अदा किया।

 Breaking News: धारूहेड़ा के सिख समाज का दशकों पुराना सपना होने जा रहा साकार! भव्य और आधुनिक गुरुद्वारे के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
Breaking News: धारूहेड़ा के सिख समाज का दशकों पुराना सपना होने जा रहा साकार! भव्य और आधुनिक गुरुद्वारे के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा ने कहा कि धार्मिक स्थल समाज में शांति और एकता का संदेश देते हैं और इस भव्य गुरुद्वारे के निर्माण में स्थानीय प्रशासन और समाज का पूरा सहयोग रहेगा। इसी समस्या के स्थाई समाधान के लिए पुराने ढांचे को पूरी तरह समतल कर दिया गया है, ताकि अब एक बेहतर इंजीनियरिंग और आधुनिक नक्शे के साथ नए गुरुद्वारे का निर्माण किया जा सके। Breaking News

बरसात में पानी भरने की समस्या से मिलेगी मुक्ति

सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान प्रकाश सिंह ने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में मीडिया को अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुराना गुरुद्वारा काफी समय पहले बना था और उसका ढांचा काफी पुराना हो चुका था। सबसे बड़ी समस्या बरसात के दिनों में आती थी, जब गुरुद्वारा परिसर में भारी मात्रा में पानी भर जाता था, जिससे संगतों को कीर्तन और सेवा में भारी असुविधा होती थी।

 Breaking News: धारूहेड़ा के सिख समाज का दशकों पुराना सपना होने जा रहा साकार! भव्य और आधुनिक गुरुद्वारे के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
Breaking News: धारूहेड़ा के सिख समाज का दशकों पुराना सपना होने जा रहा साकार! भव्य और आधुनिक गुरुद्वारे के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

ये रहे मौजूद: भूमि पूजन और कार सेवा के इस पावन अवसर पर समूचे धारूहेड़ा क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर पूर्व पार्षद राहुल जोशी, ईश्वर मुकदम, बसंती चंदा, राजू शर्मा, सुरजीत सिंह, और त्रिलोक सिंह सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। Breaking News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now