शनिवार, 14 नवम्बर 2026

Breaking News: “एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा!” विधायक लक्ष्मण यादव ने रेवाड़ी में बच्चों को दवा पिलाकर किया प्लस पोलियो अभियान का आगाज

Written by: Harsh Rajput

Published:

Breaking News: सेहतमंद भविष्य और भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने की दिशा में आज देश भर के साथ-साथ रेवाड़ी में भी एक बड़ी मुहिम की शुरुआत हुई। अक्सर कहा जाता है…


विधायक लक्ष्मण यादव ने रेवाड़ी में बच्चों को दवा पिलाकर किया प्लस पोलियो अभियान का आगाज
विधायक लक्ष्मण यादव ने रेवाड़ी में बच्चों को दवा पिलाकर किया प्लस पोलियो अभियान का आगाज
Google News Follow us on Google

Breaking News: सेहतमंद भविष्य और भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने की दिशा में आज देश भर के साथ-साथ रेवाड़ी में भी एक बड़ी मुहिम की शुरुआत हुई। अक्सर कहा जाता है कि बच्चों की सेहत ही देश का असली सरमाया (पूंजी) होती है, और इसी सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए रेवाड़ी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। रविवार को राष्ट्रीय पोलियो दिवस के पावन अवसर पर जिला स्तरीय प्लस पोलियो अभियान का बेहद खास अंदाज में शुभारम्भ किया गया। Breaking News

विधायक लक्ष्मण यादव ने खुद बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’

विधायक लक्ष्मण यादव ने रेवाड़ी में बच्चों को दवा पिलाकर किया प्लस पोलियो अभियान का आगाज
विधायक लक्ष्मण यादव ने रेवाड़ी में बच्चों को दवा पिलाकर किया प्लस पोलियो अभियान का आगाज

इस महा-अभियान की औपचारिक शुरुआत के चलते रविवार को रेवाड़ी के सेक्टर 4 स्थित सरकारी डिस्पेंसरी से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रेवाड़ी के लोकप्रिय विधायक लक्ष्मण यादव ने खुद अपने हाथों से नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो वैक्सीन की ड्रॉप्स पिलाईं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार हर बच्चे तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, और पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को देश से दूर रखने में यह अभियान रीढ़ की हड्डी है। Breaking News

विधायक लक्ष्मण यादव ने रेवाड़ी में बच्चों को दवा पिलाकर किया प्लस पोलियो अभियान का आगाज
विधायक लक्ष्मण यादव ने रेवाड़ी में बच्चों को दवा पिलाकर किया प्लस पोलियो अभियान का आगाज

“5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं”

अभियान की शुरुआत करने के बाद विधायक लक्ष्मण यादव ने मीडिया के माध्यम से रेवाड़ी और आस-पास के सभी क्षेत्रवासियों से एक बेहद भावुक और जरूरी अपील की। उन्होंने कहा— “0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। माता-पिता की थोड़ी सी जागरूकता किसी भी बच्चे को जीवनभर की अपंगता से बचा सकती है। इसलिए अपने घर और पड़ोस के हर बच्चे को पोलियो बूथ तक जरूर लेकर आएं।”

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट, घर-घर दी जाएगी दस्तक

विधायक लक्ष्मण यादव ने रेवाड़ी में बच्चों को दवा पिलाकर किया प्लस पोलियो अभियान का आगाज
विधायक लक्ष्मण यादव ने रेवाड़ी में बच्चों को दवा पिलाकर किया प्लस पोलियो अभियान का आगाज

सेक्टर 4 डिस्पेंसरी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस बार प्लस पोलियो अभियान के तहत जिले के हर कोने को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बाकायदा कई टीमें गठित की गई हैं। जो बच्चे आज किसी कारणवश बूथ पर नहीं पहुंच पाए हैं, उन्हें कवर करने के लिए स्वास्थ्य कर्मी और आशा वर्कर्स अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर दस्तक देंगे, ताकि रेवाड़ी का एक भी बच्चा ‘दो बूंद जिंदगी की‘ से वंचित न रह सके।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: तकनीक वही अच्छी है, जो सबके लिए सरल हो: मनोज वशिष्ठ

क्या है राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (National Pulse Polio Campaign) के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाई जा रही हैं। यह बच्चों को लाइलाज और जानलेवा बीमारी पोलियो से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान है। बता दे कि यदि बच्चे को पहले से नियमित टीके लगे हैं, तब भी अभियान के दिन दो बूंद अवश्य पिलानी चाहिए। बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ, आंगनवाड़ी केंद्रों या अस्पतालों में ले जाकर बूंद पिलाया जा सकता है।

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp