Breaking News: धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में महान समाज सुधारक और संत कबीर दास जी की जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने शिरकत की। उन्होंने संत कबीर दास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।Breaking News
संत कबीर का जीवन सत्य, समानता का प्रतीक: विधायक लक्ष्मण यादव
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजनों और नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने संत कबीर के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।Dharuhera Sant Kabir Das Jayanti

विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि संत कबीर दास का जीवन सत्य, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता का सच्चा संदेश देता है। उनके दोहे और शिक्षाएं आज सदियों बाद भी समाज का सही मार्गदर्शन कर रही हैं।Breaking News
भाईचारे का किया आह्वान: उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि कबीर जी की शिक्षाओं को केवल सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाएं ताकि एक मजबूत और भेदभाव रहित समाज का निर्माण हो सके।Dharuhera Sant Kabir Das Jayanti
नगरपालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा सहित कई गणमान्य जन रहे मौजूद
धारूहेड़ा के इस विशेष कार्यक्रम में स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा मौजूद रहे। उन्होंने भी संत कबीर के चरणों में नमन करते हुए क्षेत्र में आपसी प्रेम बनाए रखने की बात कही।Breaking News
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आए नागरिकों ने समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखने तथा संत कबीर दास जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का सामूहिक संकल्प लिया।
ये रहे मौजूद: इस मौके पर पार्षद मनोज सैनी , पूर्व मंडल अध्यच रामनिवास प्रजापत, नानक खोला आदि मोजूद रहे।Breaking News













