Rewari Accident: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में जाड़रा के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व मारूति गुरूग्राम मे कार्यरत कर्मचारी धमेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। रामपुरा थाना पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।Rewari Accident
बता दे रेवाड़ी के प्राणपुरा निवासी धर्मेंद्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दूसरी बाइक से बाइक की टक्कर हो गई। आस पास के लोगो ने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए रेवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। Rewari Accident
रोहतक ईलाज के दौरान हुई मौत: मृतक के चाचा प्रदीप ने बताया कि उसका भतीजा गुड़गांव की मारूति कंपनी में नौकरी करता था। वह दोपहर को साढ़े 11 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकला था। हमें साढ़े 12 बजे जाड़रा के पास उसके एक्सीडेंट की सूचना मिली।Rewari Accident
राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायल अवस्था में उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।Rewari Accident
रामपुरा थाना पुलिस ने उसके चाचा के बयान पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतक शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।Rewari Accident












