शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

कोसली: न्याय मित्र अभियान के तहत गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Written by: सुनील चौहान

Published:

कोसली (Best24News)  हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार उपमंडल विधिक सेवा समिति, कोसली की ओर से शनिवार को ‘न्याय मित्र’ अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को कानूनी अधिकारों और…


शनिवार को ‘न्याय मित्र’ अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
शनिवार को ‘न्याय मित्र’ अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
Google News Follow us on Google

कोसली (Best24News)  हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार उपमंडल विधिक सेवा समिति, कोसली की ओर से शनिवार को ‘न्याय मित्र’ अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता बिनाका यादव और पीएलवी संदीप डाबला ने कान्हड़वास, गुगोड़, मुरलीपुर, नांगल पठानी और बाबड़ोली सहित अन्य गांवों में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

अभियान के दौरान मल्टी यूटिलिटी व्हीकल और नई Traveller Van T-26 के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी सेवाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को किसान सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, साइबर अपराध से बचाव, महिलाओं और बच्चों के अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं व दिव्यांगों के अधिकारों सहित कई विषयों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा नेशनल लोक अदालत, मानव तस्करी, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकार, POCSO एक्ट, मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार, गरीबी उन्मूलन योजनाओं, नशा मुक्त भारत अभियान, एसिड अटैक पीड़ितों की सहायता, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और ट्रांसजेंडर अधिकारों से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति कानूनी सहायता के लिए NALSA हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में एडवोकेट पंकज, पूर्व पीएलवी ओमप्रकाश डाबला सहित गांवों के अनेक महिला और पुरुष मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp