Dharuhera Accident: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर (NH 48 Dharuhera) रसगण के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में अकर बाइक सवार एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी प्रतापगढ़ में लालगंज तहसील के जेठवाडा निवासी गुड्डू मौर्य के रूप में हुई है।
थाना धारूह़ेड़ा पुलिस को दी शिकायत में यूपी प्रतापगढ़ के जेठवाडा के रहने वाले अरविंद मौर्य ने बताया कि कि उसके चचेरे भाई 25 वर्षीय गुड्डू मौर्य धारूहेड़ा में मुंजाल ऑटो में नौकरी करता था। वह नीलगिरी कॉलोनी में कमरा किराए पर लेकर रहा था। 23 जून की रात वह ड्यूटी पर था।

रात को अपने दोस्त की बाइक लेकर घर के लिए निकला कि हाईवे के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक रैफर कर दिया जहांबुधवार रात उसने दम तोड दिया। तीन भाई बहनों में गुड्डू सबसे बड़ा था।
आज होगा पोस्टमार्टम: बता दे कि मृतक का रोहतक पीजीआई में गुरूवार को पोस्टमार्टम होगा। जिसके बाद शव यूपी भेजा जाएगा। सूचना पाकर थाना धारूहेड़ा पुलिस मौके पहुंची तथा उसके भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Dharuhera Accident










