रेवाड़ी नगर परिषद (Nagar Parishad Rewari) हाउस की शुक्रवार को होने वाली पहली ही बैठक कोरम के अभाव में रद्द कर दी गई। उप प्रधान (Vice President) का चुनाव करने के लिए बुलाई गई इस पहली मीटिंग में नगर परिषद के 32 पार्षदों में से केवल एक पार्षद, सुमन ही कार्यालय पहुंचीं। अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक बाकी पार्षदों का इंतजार किया, लेकिन किसी के न आने पर बैठक को रदद कर दिया गया। Rewari Municipal Council
राव इंद्रजीत सिंह के इशारे पर तय होगा उप प्रधान
रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो 32 पार्षदों वाले इस हाउस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास अपने 12 पार्षद हैं। जबकि कांग्रेस का सिर्फ एक पार्षद जीतकर आया है। चुनाव में भाजपा ने सभी 32 और कांग्रेस ने 5 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे।Rewari Municipal Council
17 पार्षद वाले बन जाएगा उपचेयरमैन
बता दे भले रेवाड़ी नगर परिषद चुनााव में 32 में से 12 ही जीते हो लेकिन चुनाव जीतने के बाद अधिकांश निर्दलीय पार्षदों ने रामपुरा हाउस पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सामने भाजपा को अपना समर्थन देने का ऐलान किया था। ऐसे में यह साफ है कि उप प्रधान राव साहब के इशारे पर बनेगा।
चेयरपर्सन की गैरमौजूदगी के चलते बैठक हुई रद्द
बता देकि पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद 30 दिनों के भीतर हाउस की पहली बैठक बुलाना अनिवार्य होता है। इसी नियम को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह बैठक तय की थी। हालांकि, चेयरपर्सन विनिता पीपल 17 जून से एक पारिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में शहर से बाहर थी।
चेयरपर्सन विनिता पीपल ने क्या कहा?
चेयरपर्सन विनिता पीपल ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को होने वाली हाउस की मीटिंग की पूरी जानकारी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे 17 जून से परिवार के साथ बाहर हैं और रविवार रात तक उनकी रेवाड़ी पहुंच पाई है। बाहर होने के कारण वे मीटिंग का हिस्सा नहीं बन सकीं Rewari Municipal Council
राव के इशारे का इंतजार
बता दे वैसे तो भाजपा के 32 में से केवल 12 ही पार्षद जीते है लेकिन जीतने वाले 10 पार्षदो ने राव साहब की शरण ले ली है। साफ जाहिर है कि राव साहब जिसे इशारा करेंगे वही उपचेयरमैन बनेगा।










