NH 48 Accident: धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक के पास हुए सड़क हादसे में नंदरामपुर बास निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। हादसे की खबर से नंदरामपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।NH 48 Accident
पुलिस के अनुसार संदीप एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुनीम के पद पर कार्यरत थे। करीब आठ वर्ष पहले उनके पिता का निधन हो चुका था। परिवार की अधिकांश जिम्मेदारियां संदीप के कंधों पर थीं। वह अपने भाइयों और परिवार का सहारा थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।NH 48 Accident
हाइवे पर हुआ हादसा: बता दे कि यह दर्दनाक हादसा हाइवे पर हुआ। खलीलपुर निवासी सोनू यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जून को वह अपनी बड़ी बहन मोनिका के साथ बाइक पर भोड़ाकला से अपने घर लौट रहा था। उनके जीजा संदीप कुमार अपनी बाइक पर आगे चल रहे थे।NH 48 Accident
कार चालक मौका पाकर फरार: बता दे दिल्ली जयुपर हाईवे न 48 पर बिलासपुर चौक के निकट पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने संदीप की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।NH 48 Accident
मामला दर्ज कर जांच शुरू: हादसे की सूचना मिलने पर बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम की मोर्चरी भेजा गया।NH 48 Accident
जांच अधिकारी एसआई मोहम्मद जाहिद ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। शिकायत के आधार पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।NH 48 Accident













