Rewari Business News: वैश्विक तनाव कम होने से रेवाड़ी के कारोबारियों में बढ़ी उम्मीद, व्यापार को मिल सकती है नई रफ्तार

On: June 17, 2026 5:04 PM
Follow Us:
वैश्विक तनाव कम होने से रेवाड़ी के कारोबारियों में बढ़ी उम्मीद, व्यापार को मिल सकती है नई रफ्तार

Rewari Business News: वैश्विक तनाव कम होने से रेवाड़ी के व्यापारियों को काफी राहत मिली है । जिले के व्यापारी और कारोबारी का कहना है कि वैश्विक तनाव कम होने के बाद अब बिजनेस को रफ्तार मिल सकती है। कारोबारी का कहना है कि वैश्विक तनाव कम होने से अब बिजनेस को रफ्तार मिलेगी और जो भी घाटा हुआ है वह एक बार फिर से मुनाफा बढ़ेगा।

महंगाई ने बढ़ाई थीं उद्योगों की चुनौतियां

पिछले कुछ समय से खाद्य तेल, एलपीजी गैस, डीजल और अन्य आवश्यक संसाधनों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। महंगाई के वजह से काफी चुनौतियां बढ़ गई थी लेकिन अब उम्मीद है कि व्यापार में रफ्तार देखने को मिले। अब धीरे-धीरे जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई होगी।

खाद्य उत्पाद कारोबार पर पड़ा असर

खाद्य उत्पाद और पैकेजिंग क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के अनुसार बढ़ती लागत ने उनके कारोबार को प्रभावित किया। कई उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले खाद्य तेल और गैस की कीमतें बढ़ने से उत्पादन खर्च में उल्लेखनीय इजाफा हुआ। मजबूरी में कुछ उत्पादों के दाम बढ़ाने पड़े, जिससे ग्राहकों की खरीदारी पर असर पड़ा।

कारोबारी का कहना है कि जहां पहले लोग जरूर से ज्यादा सामान खरीद लेते थे वहीं अब लोग सिर्फ अपने इस्तेमाल के लाया किया उससे भी कम का सामान खरीदते हैं। महंगाई बढ़ने के कारण ही लोगों ने सामान खरीदने में कटौती कर दी थी लेकिन अब उम्मीद है कि फिर से व्यापार को रफ्तार मिलेगा और जो भी नुकसान हुआ है वह बराबर होगा।

स्थिरता आने पर मिल सकती है राहत

स्थानीय व्यापार जगत को उम्मीद है कि वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल और ईंधन की कीमतों में संतुलन देखने को मिल सकता है। यदि ऐसा होता है तो उत्पादन लागत पर दबाव घटेगा और उद्योगों को राहत मिलेगी। इससे उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी और बाजार में उपभोक्ताओं का विश्वास भी बढ़ेगा।

बिक्री बढ़ने की जताई जा रही संभावना

व्यापारियों का मानना है कि लागत कम होने और बाजार में स्थिरता लौटने से उपभोक्ताओं की खरीदारी क्षमता में सुधार होगा। इसके साथ ही व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। उद्योग जगत को भरोसा है कि आने वाले समय में आर्थिक माहौल बेहतर होने पर बिक्री और निवेश दोनों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

फिलहाल रेवाड़ी का कारोबारी वर्ग वैश्विक परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है और उम्मीद कर रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी शांति की स्थिति स्थानीय व्यापार और उद्योगों के लिए राहत लेकर आएगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now