Haryana Job News: हरियाणा शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर, इन पदों पर मांगे आवेदन

On: June 16, 2026 9:43 PM
Follow Us:
हरियाणा शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर, इन पदों पर मांगे आवेदन

Haryana Job News: हरियाणा सरकार के द्वारा हरियाणा में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग के द्वारा पूरे राज्य में जिला स्तर पर विज्ञान और गणित विषय के विशेषज्ञों  की 43 पदों को भरा जाएगा। आप अगर इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए केवल हरियाणा सरकार के स्कूलों में नियमित रूप से कार्यरत पीजीटी शिक्षक ही पात्र होंगे। आवेदन करने वालों के पास विज्ञान और गणित में विशेष नॉलेज होना चाहिए।

इसके साथ ही साथ शिक्षक के क्षेत्र में 5 साल का अनुभव होना बेहद जरूरी है। अभ्यर्थियों को अंग्रेजी अच्छे से आना जरूरी है इसके साथ ही आवेदन करने वाले के खिलाफ कोई भी विभागीय जांच या चार्ज शीट दाखिल नहीं होना चाहिए। अगर किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है तो फिर वह इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।

हरियाणा सरकार के द्वारा इन पदों के लिए भर्ती इसलिए की जा रही है ताकि बच्चों को अंग्रेजी और विज्ञान के क्षेत्र में अच्छी नॉलेज मिल सके और राज्य के शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभाग लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों आयोजित करेगा। लिखित परीक्षा 40 अंकों की होगी, जिसमें विषय ज्ञान, तार्किक क्षमता और सामान्य जागरूकता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है।

  • 20 अंक – विषय से संबंधित प्रश्न
  • 10 अंक – विश्लेषणात्मक एवं तार्किक क्षमता
  • 10 अंक – सामान्य जागरूकता

लिखित परीक्षा के बाद मुख्यालय स्तर पर गठित समिति द्वारा 10 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now