सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: दुबई में 300 पदों पर भर्ती, हरियाणा के बेरोजगारों के लिए दुबई में सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए दुबई में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। दुबई में 300 फूड डिलीवरी राइडर के पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।…


Haryana News: दुबई में 300 पदों पर भर्ती, हरियाणा के बेरोजगारों के लिए दुबई में सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन
Haryana News: दुबई में 300 पदों पर भर्ती, हरियाणा के बेरोजगारों के लिए दुबई में सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए दुबई में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। दुबई में 300 फूड डिलीवरी राइडर के पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के जरिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में जालंधर स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन भी सहयोग कर रहा है। नौकरी के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

केवल पुरुष कर सकते हैं आवेदन

इस नौकरी के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार चयनित होंगे उन्हें प्रति माह भारतीय रुपए के हिसाब से 72,000 से 1,08,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। नौकरी का करार दो वर्ष का होगा। फूड डिलीवरी राइडर को दोपहर का भोजन, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी का काम सौंपा जाएगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी शर्तें

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कुछ खास शर्तें रखी गई हैं। उम्मीदवार के शरीर पर कोई टैटू नहीं होना चाहिए। आवेदनकर्ता क्लीन शेव्ड होना चाहिए। पगड़ी पहनने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस (चिप वाला) होना जरूरी है। बाद में उन्हें यूएई का ड्राइविंग लाइसेंस भी लेना होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

अन्य जरूरी दस्तावेज और स्वास्थ्य जांच

जो उम्मीदवार नौकरी के लिए चुने जाएंगे, उन्हें गियर वाली बाइक लेनी अनिवार्य होगी। साथ ही भारतीय पासपोर्ट, दोपहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस, शिक्षा प्रमाण पत्र और मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी जरूरी होंगे। मेडिकल जांच में रक्त परीक्षण (एचसीवी, एचआईवी, वीडीआरएल), नेत्र परीक्षण (रंग अंधापन के लिए) और छाती का एक्स-रे कराना होगा ताकि टीबी जैसी बीमारियों का पता लगाया जा सके।

दुबई में फूड डिलीवरी राइडर के 300 पदों के लिए यह अवसर हरियाणा के युवाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप 10वीं पास हैं और ऊपर बताई गई शर्तें पूरी करते हैं तो जल्द ही आवेदन करें और अपनी नौकरी की राह आसान बनाएं। यह दो साल का ठेका रोजगार और अच्छा वेतन दोनों का मौका देता है।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp