Rewari News: रेवाड़ी में पानी की समस्या एक बार फिर से गहरा सकती है। जवाहरलाल नेहरू नहर में पानी की आपूर्ति बंद होने के वजह से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पानी वितरण को लेकर नया शेड्यूल लागू किया है। अब बुधवार से नागरिकों को एक दिन छोड़कर नहर का पानी उपलब्ध कराया जाएगा और यह व्यवस्था कब तक लागू रहेगी जब तक जिले में पानी की किल्लत कम नहीं होती है।
लगभग तीन लाख आबादी पर असर
रेवाड़ी शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है और वर्तमान में करीब 2.75 लाख लोग शहर में निवास कर रहे हैं। एक तरफ आबादी बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ पानी का अभी तक विस्तार नहीं हुआ है। हो सकता है कि आने वाले समय में पानी की किल्लत ज्यादा बढ़ जाए।
स्टोरेज के भरोसे चल रही व्यवस्था
शहर की पेयजल व्यवस्था मुख्य रूप से कालाका और लिसाना स्थित वाटर वर्क्स पर निर्भर है। यहां मौजूद जल टैंकों में नहरी पानी का भंडारण कर विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों तक सप्लाई की जाती है। फिलहाल विभाग संग्रहित पानी के सहारे जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सीमित भंडारण क्षमता के कारण नियमित जलापूर्ति बनाए रखना चुनौती बन गया है।
विभाग ने की पानी बचाने की अपील
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि सीमित संसाधनों के वजह से और पानी की कमी के वजह से पानी हर जगह पहुंचाने में दिक्कत हो रही है इसलिए सभी से अपील है कि पानी बचाने में सहयोग करें।













