Haryana News: गुरुग्राम पुलिस आयुक्त से मिले पूर्व सैनिक, जानिए क्यों पडी जरूरत

On: June 16, 2026 5:20 PM
Follow Us:
गुरुग्राम पुलिस आयुक्त से मिले पूर्व सैनिक, जानिए क्यों पडी जरूरत

Haryana News: पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहीद परिवार कल्याण फाउंडेशन के संयोजक एवं वरिष्ठ पूर्व सैनिक मेजर (डॉ.) टी.सी. राव के नेतृत्व में गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त शिबास कविराज से मुलाकात की। इस मौके पर फाउडेशन की ओर से दिव्यांग सेना अधिकारी मेजर हेमेन्द्र सिंह के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार एवं अपमानजनक व्यवहार का मामला उठाया।Haryana News

पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन: प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि मेजर हेमेन्द्र सिंह, उनकी पत्नी तथा दो नाबालिग पुत्रियों को शराब सेवन की जांच के दौरान लगभग ढाई घंटे तक अनावश्यक रूप से रोका गया तथा संबंधित ट्रैफिक अधिकारी द्वारा सेना एवं सेना अधिकारी के प्रति आपत्तिजनक एवं असम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना से न केवल संबंधित अधिकारी बल्कि समूचे पूर्व सैनिक समुदाय में गहरा रोष एवं दुख व्याप्त है।

Advisory जारी करने के आदेश: बैठक के दौरान मेजर हेमेन्द्र सिंह ने पूरी घटना का विस्तार से वर्णन किया। पुलिस आयुक्त शिबास कविराज ने अत्यंत धैर्यपूर्वक पूरी बात सुनी तथा तत्काल अपने स्टाफ अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित कर्मचारियों को उचित परामर्श (Advisory) जारी किया जाए तथा इस विषय को आगामी सोमवार को होने वाली वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में विशेष रूप से उठाया जाए।

आयुक्त को पुस्तक की भेंट: इस अवसर पर मेजर (डॉ.) टी.सी. राव ने पुलिस आयुक्त को अपनी पुस्तक “पोलिसिंग द पुलिस : इम्प्रूविंग प्रोफेशनलिज्म एंड अकाउंटेबिलिटी ऑफ पुलिस” भेंट की। पुलिस आयुक्त ने पुस्तक को सम्मानपूर्वक स्वीकार किया तथा इसके विषय की सराहना की।

बैठक में मेजर (डॉ.) टी.सी. राव ने सुझाव दिया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के साथ व्यवहार संबंधी सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

मेजर (डॉ.) टी.सी. राव ने पुलिस आयुक्त को अपनी पुस्तक "पोलिसिंग द पुलिस : इम्प्रूविंग प्रोफेशनलिज्म एंड अकाउंटेबिलिटी ऑफ पुलिस" भेंट की
मेजर (डॉ.) टी.सी. राव ने पुलिस आयुक्त को अपनी पुस्तक “पोलिसिंग द पुलिस : इम्प्रूविंग प्रोफेशनलिज्म एंड अकाउंटेबिलिटी ऑफ पुलिस” भेंट की

इस पर पुलिस आयुक्त ने संयुक्त पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए कि सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के लिए पेशेवर संस्थानों द्वारा सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण आयोजित किया जाए तथा प्रशिक्षण के उपरांत उनकी परीक्षा भी ली जाए। जो कर्मचारी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उन्हें ट्रैफिक ड्यूटी से हटाने पर विचार किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष समीक्षा की जाएगी, संबंधित चालान को निरस्त करने पर विचार किया जाएगा तथा गुरुग्राम पुलिस के सभी थाना प्रभारियों, ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य शाखाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे कि वे देश की रक्षा में योगदान देने वाले सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करें तथा उन्हें उचित प्राथमिकता दें।Haryana News

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त द्वारा पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के प्रति प्रदर्शित सम्मान एवं संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक पहल पुलिस और पूर्व सैनिक समुदाय के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत करेगी।Haryana News

बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों में प्रमुख रूप कर्नल अतुल यादव, कर्नल सभरवाल, कर्नल रवि नायर, कर्नल सरन, मेजर तोमर एवं मेजर कपिल तथा अन्य वरिष्ठ पूर्व सैनिक शामिल थे।Haryana News

सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया गया कि वे भूतल पर ही प्रतीक्षा करें तथा केवल सीमित संख्या में वरिष्ठ प्रतिनिधि पुलिस आयुक्त से मिलें।Haryana News

अंत में मेजर (डॉ.) टी.सी. राव ने पुलिस आयुक्त को आश्वस्त किया कि कानून-व्यवस्था, जन-जागरूकता, युवा मार्गदर्शन, नशा-मुक्ति अभियान तथा सामाजिक हित के अन्य कार्यों में पूर्व सैनिक समुदाय गुरुग्राम पुलिस को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगाHaryana News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now