Dharuhera News: साहबी बैराज में गिरा टैंपों, जिम्मेदारों नें साधी चुप्पी

On: June 14, 2026 12:52 PM
Follow Us:
Dharuhera News: साहबी बैराज में गिरा टैंपों, जिम्मेदारों नें साधी चुप्पी

Dharuhera News: धारूहेड़ा: निखरी से भटसाना जाने वाले मार्ग पर साहबी बैराज में रविवार को सब्जी से भरा टैंपो गिर गया। क्योंकि इस मार्ग की संडक जलभराव के छोटी हो चुकी है ऐसे में आए दिन यहां पर हाद से हो रहे है। कुछ दिन पहले रात को एक बाइक सवार भी गिर गया था।Dharuhera News

जानिए क्यों हो रहे है हादसे: बत दे भटसाणा को जोडने वाले यह सड़क लगभग 20 फुट चौड़ी थी लेकिन जलभराव के चलते यह करीब 9 से 10 फीट ही रह गई है। सड़क के किनारों पर वाहन बचाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसी कारण मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है।Dharuhera News

 

लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक सड़क चौड़ीकरण या स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दी। कुछ माह पहले यहां पर वाहन पटलने से प्रशासन से आश्वासन दिया था कि पानी निकाल दिया जाएगा लेकिन पानी बढता ही जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि निखरी–भटसाना मार्ग का तत्काल सर्वे कराया जाए, सड़क चौड़ी की जाए तथा दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।Dharuhera News

हस्ताक्षर अभियान को लेकर भी प्रशासन गंंभीर नहीं: धारूहेड़ा में साहबी बैराज में छोडे जा रहे पानी के विरोध में मई माह मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया लेकिन प्रशासन इस अभियान को लेकर बिल्कुल गंभीर नही है। आए दिन दूषित पानी बढता ही जा रही है। इस दूषित पानी से खलियावास मसानी व आस पास के काफी जमीन खराब हो चुकी है लेकिन प्रशासन इसको लेकर गंभीर नही है।Dharuhera News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now