Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कार एक्सीडेंट में इंश्योरेंस कर्मचारी की मौत

On: June 13, 2026 3:46 PM
Follow Us:

Rewari News: दिल्ली जयपुर हाईवे पर वीरवार की शाम एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में महेंद्रगढ़ के रहने वाले इंश्योरेंस कर्मचारी सुरेंद्र यादव की मौत हो गई।

गांव बूढ़ी बावल कोटकासिम-खैरथल निवासी सतीश कुमार ने शिकायत पुलिस को जानकारी दिया कि सुरेंद्र यादव इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे और 11 जून को वह बाइक से दिल्ली जयपुर हाईवे के सर्विस लेन से जा रहे थे। इस दौरान उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

2022 में हुई थी शादी

सुरेंद्र यादव की 2022 में शादी हुई थी और उनका एक बेटा भी है। सुरेंद्र के अचानक निधन होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं उनकी पत्नी का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now