रविवार, 15 नवम्बर 2026

Robbery in rewari: दिल्ली जयपुर हाईवे पर केब चालक को गोली मारकर लूट, बदमाशों ने कार और नकदी छीनी

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Robbery in rewari: दिल्ली जयपुर हाईवे एनएच 48 पर सोमवार रात करीब 1:30 बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई। उत्तर प्रदेश निवासी ओला केब चालक संजय को बदमाशों ने गोली मारकर उसकी…


 

Robbery in rewari: दिल्ली जयपुर हाईवे एनएच 48 पर सोमवार रात करीब 1:30 बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई। उत्तर प्रदेश निवासी ओला केब चालक संजय को बदमाशों ने गोली मारकर उसकी स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली और जेब में रखी 18 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय दिल्ली में रहकर ओला केब चलाता है। सोमवार रात दो लोगों ने दिल्ली से जयपुर जाने के लिए उसकी केब बुक की थी। रात करीब डेढ़ बजे जब केब दिल्ली जयपुर हाईवे पर कसोला थाना क्षेत्र में पहुंची, तो रास्ता सुनसान देखकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि एक बदमाश ने संजय की कनपटी पर पिस्टल सटा दी। चालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी जांघ में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

गोली लगने के बाद भी बदमाश संजय को उसकी ही कार में घुमाते रहे। सुबह करीब पांच बजे बदमाश उसे गुरुद्वारे के पास सड़कर रोड क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। फरार होने से पहले बदमाश संजय की जेब में रखे 18 हजार रुपये भी छीन ले गए और उसकी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर मौके से निकल गए।

 

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp