Haryana Tractor Scheme: आप अगर किसान है और खुद का ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। हरियाणा सरकार के द्वारा ट्रैक्टर खरीदने के लिए किसानों को लाखों रुपए का अनुदान दिया जा रहा है।
राज्य सरकार खेती को आधुनिक बनाने और किसानों की लागत कम करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी कर रही है। सरकार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की है। किसानों को कम लागत पर ट्रैक्टर उपलब्ध हो सके इसलिए सरकार के द्वारा लाखों रुपए का अनुदान भी दिया जा रहा है।
महंगे ट्रैक्टर सस्ते में मिलने की उम्मीद
वर्तमान समय में 45 हॉर्सपावर क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की कीमत करीब 15 लाख रुपये तक पहुंच रही है। हरियाणा सरकार की कोशिश है कि कम कीमत पर किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध हो सके इसलिए सरकार लाखों रुपए का अनुदान दे रही है।
डीजल खर्च से मिलेगी राहत
इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने पर डीजल का खर्च नहीं आएगा ऐसे में किसानों की लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से प्रदूषण भी नहीं फैलता है इसलिए सरकार के द्वारा इस ट्रैक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस योजना का लाभ केवल हरियाणा के किस उठा सकते हैं और सबसे बड़ी बात है कि कम खर्चे में ट्रैक्टर भी उपलब्ध हो जाएगा। आप अगर इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो हरियाणा सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन करें।
आधुनिक कृषि की ओर बढ़ेंगे किसान
विशेषज्ञों का कहना है कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर उपलब्ध होने से किसान आधुनिक तरीके से खेती कर पाएंगे। यह किसानों के उत्पादकता में बढ़ोतरी करेगी साथ ही साथ किसान भाइयों का लागत कम होगा जिससे उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सकेगा।
सरकार और कंपनियों के बीच जारी है मंथन
राज्य सरकार और ट्रैक्टर निर्माण कंपनियों के बीच इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की कीमत कम करने और किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श जारी है। यदि यह योजना लागू होती है तो हजारों किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने का अवसर मिलेगा और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।













