RBI Latest News: सोशल मीडिया पर आजकल न्यूज़ तेजी से वायरल हो रहा है की मार्केट में 30 जून से कागज के नोट बंद हो जाएंगे और प्लास्टिक के नोट आएंगे। सोशल मीडिया पर जब से ऐसा न्यूज़ आया है लोगों की परेशानियां बढ़ गई है और लोग इससे जुड़ी सच्चाई जानना चाहते हैं।
आरबीआई ने जारी किया बयान
एक तरफ प्लास्टिक के नोट वाला न्यूज़ तेजी से वायरल हो रहा है वहीं दूसरी तरफ रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने इस भ्रामक खबर पर विराम लगाई है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वायरल हो रहे न्यूज़ बिल्कुल गलत है।
सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ वायरल हो रहा है कि 30 जून 2026 से प्लास्टिक की मुद्रा मार्केट में आ जाएगी और सभी पुराने नोट अमान्य हो जाएंगे। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसके बाद लोग इस खबर को नोटबंदी से जोड़कर देखने लगे।
सरकार ने बताई सच्चाई
जैसे ही सोशल मीडिया पर यह खबर फैलने लगी उसके बाद इसकी आधिकारिक फैक्ट चेक की गई जिसके बाद सरकार ने स्पष्ट किया कि कागज के नोट बंद करने संबंधी कोई भी घोषणा नहीं किया गया है और मार्केट में कोई भी प्लास्टिक का नोट नहीं आने वाला है।
सरकार के द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली सभी खबर पूरी तरह से भ्रामक है। वहीं सरकार ने कहा है कि कोई भी खबर पर भरोसा करने से पहले एक बार उसका फैक्ट चेक जरूर कर ले और देख ले की खबर आधिकारिक स्रोत से दी गई है या नहीं।
फर्जी है यह खबर (RBI Latest News)
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया और केंद्र सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली खबर पूरी तरह से फर्जी है। सरकार के द्वारा लोगों से इस खबर पर यकीन नहीं करने के लिए कहा गया है।













