PSPCL Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए इस विभाग में 6289 पदों पर निकली वैकेंसी, देखें डीटेल्स

On: June 11, 2026 1:19 PM
Follow Us:
10वीं पास युवाओं के लिए इस विभाग में 6289 पदों पर निकली वैकेंसी

PSPCL Recruitment 2026: आप अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा बिजली विभाग में अस्सिटेंट लाईनमैन के पदों पर बंपर बहाली निकाली गई है। टोटल 6289 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आप ऑफिशल वेबसाइट pspcl.in पर जाकर आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

आपको बता दे लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट धारकों के लिए 30289 पद आरक्षित किए गए हैं वहीं दूसरे नोटिफिकेशन के अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन या फिर आईटीआई करने वाले छात्रों के लिए 3000 पद घोषित किए गए हैं।

दसवीं पास करने वाले कर सकते हैं आवेदन

इसके लिए दसवीं पास उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही साथ उम्मीदवारों के पास NCVT/SCVT समानता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रीशियन या वायरमैन ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। सबसे बड़ी बात है की छात्रा को दसवीं कक्षा में पंजाबी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ना जरूरी है।

उम्र सीमा और सैलरी कितनी होगी

आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 37 साल होने चाहिए। पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार एससी एसटी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

सैलरी की बात करें तो अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को 3 साल तक प्रोग्रेशन पीरियड में रखा जाएगा जिसमें उन्हें 19900 रुपए प्रति महीने बेसिक सैलरी के रूप में दी जाएगी।

कब तक कर सकते हैं आवेदन? (PSPCL Recruitment 2026)

आप इसके लिए 15 जून 2026 से आवेदन कर सकते हैं हालांकि इलेक्ट्रीशियन और वायरमैन के लिए 19 जून से फॉर्म भरा जाएगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 जुलाई और 9 जुलाई 2026 रखी गई है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 1416 रुपए देना होगा वही एससी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 825 रुपए देना होगा। CBT के आधार पर इसका एग्जाम दिया जाएगा इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now