Dharuhera News: धारूहेड़ा वार्ड-16 चुनाव पर आज कोर्ट का फैसला, मनीषा की जीत कायम रहेगी या होगा नया मोड़?

On: June 10, 2026 12:18 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा वार्ड-16 चुनाव पर आज कोर्ट का फैसला, मनीषा की जीत कायम रहेगी या होगा नया मोड़?

Dharuhera News: धारूहेड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 के चुनाव परिणाम को लेकर लंबे समय से विवाद का आज अंत हो जाएगा। पार्षद निर्वाचित हुई मनीष सैनी की जीत को चुनौती देने के लिए दीपा रस्तोगी ने अदालत का रास्ता अपनाया था और आज अदालत का फैसला आना है। देखना होगा कि मनीषा की जीत कायम रहती है या फिर दीपा को जीत मिलती है।

सिर्फ तीन वोटों ने तय की थी बाजी

वार्ड-16 में चुनावी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था। मतगणना पूरी होने के बाद मनीषा सैनी को 650 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी दीपा रस्तोगी को 647 वोट प्राप्त हुए थे। महज तीन मतों के अंतर से मिली जीत के बाद परिणाम को लेकर सवाल उठने लगे और मामला अदालत तक पहुंच गया।

याचिका में उठाए गए मतदान प्रक्रिया पर सवाल

दीपा रस्तोगी ने अदालत में दायर याचिका में दावा किया है कि मतदान के दौरान कुछ ऐसे मतदाताओं के वोट डाले गए, जो उस समय अस्पताल में भर्ती बताए गए थे। याचिकाकर्ता का आरोप है कि इस संबंध में चुनाव अधिकारियों को शिकायत भी दी गई थी, लेकिन उस पर उचित कार्रवाई नहीं हुई। इसी आधार पर चुनाव परिणाम को चुनौती दी गई है।

सुनवाई पूरी, अदालत ने सुरक्षित रखा था फैसला

मामले की सुनवाई सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अमित वर्मा की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने अपने-अपने पक्ष रखते हुए विस्तृत दलीलें पेश कीं। सभी तथ्यों और तर्कों पर विचार करने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया जाना है।

निर्णय पर टिकी क्षेत्र की निगाहें

नगर पालिका चुनाव संपन्न होने के कई सप्ताह बाद भी यह मामला क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। अदालत के फैसले से यह साफ हो जाएगा कि मनीषा सैनी की जीत बरकरार रहती है या चुनाव परिणाम को लेकर आगे कोई नई कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now