प्रोजेक्ट पंख’ से बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: DC Rewari

On: June 9, 2026 10:31 PM
Follow Us:
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट पंख के अंतर्गत 25 जरूरतमंद एवं मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित की

DC Rewari: रेवाड़ी: रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट पंख के अंतर्गत 25 जरूरतमंद एवं मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन बावल रोड स्थित भार्गव कॉम्प्लेक्स में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीसी अभिषेक मीणा उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी विशेष रूप से मौजूद रही।DC Rewari

इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रोजेक्ट पंख केवल साइकिल वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को पंख देने की एक सार्थक पहल है। शिक्षा तक आसान पहुंच प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और जब समाज की संस्थाएं इस दिशा में आगे आती हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है।DC Rewari

प्रोजेक्ट पंख’ से बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: DC Rewari
प्रोजेक्ट पंख’ से बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: DC Rewari

उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाली अनेक छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साइकिल मिलने से उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी तथा वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ के उद्देश्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।DC Rewari

कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नेहा शर्मा ने कहा कि प्रोजेक्ट पंख का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करना है ताकि कोई भी बेटी केवल संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई न छोड़े। क्लब के मानद सचिव रोटेरियन अनुकूल शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।DC Rewari

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की प्रशंसा की। साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने भी खुशी व्यक्त करते हुए इसे अपनी शिक्षा यात्रा को आसान बनाने वाला महत्वपूर्ण सहयोग बताते हुए आभार जताया।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now