Dharuhera News: साल्हावास सरपंच के सर्च वारंट जारी

On: June 9, 2026 9:02 PM
Follow Us:
Dharuhera News: साल्हावास सरपंच के सर्च वारंट जारी

Dharuhera News: धारूह़ेडा कस्बे के ग्राम पंचायत साल्हावास में विकास कार्यों और पंचायत निधियों के उपयोग में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) रेवाड़ी ने सख्त कदम उठाते हुए सरपंच के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया है। आदेश के अनुसार थाना प्रबंधक कसौला को अधिकृत किया गया है कि वे पुलिस बल के साथ सरपंच के घर की तलाशी लेकर पंचायत से संबंधित समस्त रिकॉर्ड अपने कब्जे में लें और उसे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धारूहेड़ा को सौंपें।

भुगतानों में भारी अनियमितताएं ‘ जानकारी के अनुसार गांव साल्हावास निवासी साधुराम ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत में बिना कोरम और पंचायत सदस्यों की सहमति के विकास कार्यों तथा भुगतानों में भारी अनियमितताएं की गई हैं। शिकायत में दिसंबर 2022 से मार्च 2026 तक की विभिन्न योजनाओं और वित्तीय लेन-देन की जांच की मांग की गई थी।

 

साल्हावास सरपंच के सर्च वारंट जारी
साल्हावास सरपंच के सर्च वारंट जारी

सर्च वारंट जारीबीडीपीओ कार्यालय द्वारा रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए पत्राचार किए जाने के बावजूद संबंधित पंचायत की ओर से रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। एसडीएम ने अपने आदेश में कहा कि रिकॉर्ड प्रस्तुत न किए जाने से यह प्रतीत होता है कि जानबूझकर जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है। इसी आधार पर हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 18(4) के तहत सर्च वारंट जारी किया गया।Dharuhera News

रिकोर्ड जब्त करने के आदेश’ बता दे कि इसको लेकर पुलिस को रिकॉर्ड बरामद कर संबंधित विभाग को सौंपने तथा की गई कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पंचायत कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now